![]()
.
करतला ब्लॉक के गवर्नमेंट कॉलेज करतला में जनजातीय गौरव माह के तहत पुरखा के सुरता कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश की झलक आकर्षण का केन्द्र रहा।
कार्यक्रम जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक, आध्यात्मिक योगदान विषय पर आधारित रहा। जनजाति समाज के जनजीवन में उपयोग की सामान व उनके संस्कृति के सुरता के रूप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती के प्रांताध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर, रघुराज सिंह उईके व वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री बीरबल सिंह ने किया। सभी ने मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, भगवान बिरसामुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, रानी दुर्गावती के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया।
प्राचार्य मृगेश कुमार यादव ने कार्यक्रम को नवाचार के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि बताई। कॉलेज में जनजाति गौरव समिति के संयोजक डॉ. सपना मिश्रा, मनीषा मिंज समेत अन्य प्राध्यापकों ने छात्रों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्या भारती के प्रांताध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि जनजाति समाज की संस्कृति समृद्धि और विविधताओं से भरा है। अलग-अलग नृत्य, संगीत और कला समाई हुई है। जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक जीवन शैली को अपनाकर प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखा है। समाज के लोग समुदाय के विकास व उत्थान पर काम करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
<
