Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Pt. Dhirendra Shastri said – holding our court is superstition | पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले – हमारा दरबार लगाना अंधविश्वास: और चादर चढ़ाना, कैंडल जलाना विश्वास, कहा- देशद्रोही चीलगाड़ी पर उड़ सकता है, लेकिन सनातन जगाने वाला हवाई जहाज पर नहीं बैठ सकता – durg-bhilai News
Breaking News

Pt. Dhirendra Shastri said – holding our court is superstition | पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले – हमारा दरबार लगाना अंधविश्वास: और चादर चढ़ाना, कैंडल जलाना विश्वास, कहा- देशद्रोही चीलगाड़ी पर उड़ सकता है, लेकिन सनातन जगाने वाला हवाई जहाज पर नहीं बैठ सकता – durg-bhilai News

By adminDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 28 at 64141 pm 1767019047
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 28 at 64141 pm 1767019047

भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित हनुमंत कथा के अंतिम दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने धर्म, आस्था, अंधविश्वास, धर्मांतरण और अपने ऊपर हो रही आलोचनाओं पर खुलकर बात रखी। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि हमारा दरबार लगाना लोगों को अंधविश्वास लगत

.

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपने छत्तीसगढ़ आगमन पर उठे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने मंत्री की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये हमें वापस लेकर जाएंगे या नहीं, लेकिन लेकर यही आए हैं। बहुत लोग हमारे आने पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सच ये है कि असली गुनाहगार लाने वाला है, हम तो आने वाले हैं। उन्होंने यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि लोग कहते हैं बाबा हवाई जहाज से आया, उस गाड़ी से आया। अरे बाबा भी आदमी है, देश का ही है, कोई विदेशी थोड़े ही है। देश को लूटने वाले घूम सकते हैं, देशद्रोही चील गाड़ी पर उड़ सकते हैं, लेकिन सनातन जगाने वाला, कैंसर अस्पताल बनाने वाला, बेटियों का विवाह करवाने वाला और नशा छुड़वाने वाला आदमी हवाई जहाज पर चढ़ने का अधिकारी नहीं है। यह कैसी बुद्धि है, ठठरी के बरे।

गाड़ी सामने आया भक्त, मिलने के लिए महिला ने काटी नश कथा के दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए बागेश्वर बाबा ने बताया कि एक भक्त उनकी गाड़ी के सामने आ गया था। उसकी शादी नहीं हो रही थी, इसलिए वह आशीर्वाद मांगने पहुंचा। इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाबा ने कहा कि शुक्र मनाओ कि सिर्फ शीशा टूटा, अगर उसकी शादी नहीं हुई तो उसका दिल टूट जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परसों सूचना मिली कि किसी लड़की ने उनसे मिलने के लिए नस काट ली। इस पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बहनजी से प्रार्थना करेंगे कि नस मत काटो, नहीं तो हमें जेल चले जाना पड़ेगा।

बाबा कुछ कहे तो कहते हैं पाखंड कर रहा, अंधविश्वास फैला रहा धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भोले-भाले हिंदुओं को लालच देकर, ढोंग रचाकर बेचारे हिंदुओं का धर्मांतरण कर रहे हैं। अरे वो तो भला हो हिंदुओं का, भला हो कांकेर वालों का, उन्होंने ऐसी बिगुल बजाई कि यदि तु्म्हे दूसरे अच्छे लगते हैं न, दूसरे मजहब वाले, तो तुम यहां गढ़ोगे नहीं, उनके ही देश में जाकर बसो। यहां न गढ़ोगे, दूसरे देश हैं। कांकेर में कई लोगों पर लाठियां चली। पता नहीं क्यों लोग हिंदू से इतना जलते हैं। हम कोई भी बात कह दें तो कह देते हैं बाबा तो पाखंड कर रहा, बाबा अंधिविश्वास फैला रहा। हमारा दरबार लगाना अंधविश्वास है। चादर चढ़ाना विश्वास है। कैंडल जलाना विश्वास है। पुलिस की वर्दी के अंदर भी इंसान है, उसकी भी आस्था है कथा के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा टोपी उतारकर प्रणाम करने के मामले पर भी बाबा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्दी के अंदर भी इंसान होता है, उसकी भी आस्था होती है। कोई अपने माता-पिता या गुरु को प्रणाम करे तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने आलोचना करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि तुम यह कहो कि यह नहीं होना चाहिए, ठठरी के बरे तो काका को प्रणाम करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076473
Views Today : 333
Views Last 7 days : 3743
Views Last 30 days : 11548
Total views : 106548
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.