प्रदेश में NSUI के कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को यूथ कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का मुखौटा लगाकर उन्हें बैठे दिखाया और आस-पास हो रहे अपराध
.
NSUI ने प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के कहा कि भ्रष्टाचार और सरकार की नाकामी उजागर करने पर छात्र नेताओं पर झूठी FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कोशिश की जा रही है। यह साबित करता है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार और गृहमंत्री विजय शर्मा लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का काम कर रहे हैं।

गृहमंत्री का मुखौटा लगाकर किया गया प्रदर्शन।
माफियाओं को छोड़ छात्र नेताओं पर हो रही कर कार्रवाई
प्रदर्शन के दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए कहा झूठी FIR वापस ली जाए। छात्र नेताओं कहा कि की जब युवा अपने हक़ और जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तब सरकार उन्हें सुनने की बजाय झूठे मामलों में फंसाने का रास्ता क्यों चुनती है।
प्रभारी महामंत्री पाल ने कहा कि यह कैसा शासन है जहाँ शराब माफिया, ड्रग्स तस्कर और अपराधी खुलेआम घूमते हैं, लेकिन निर्दोष छात्र नेताओं को हथकड़ियाँ पहनाई जाती हैं? क्या यही क़ानून-व्यवस्था का मॉडल है? यह सीधे-सीधे तानाशाही का चेहरा है।

NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई FIR के विरोध में प्रदर्शन ।
NSUIय की मांगे
- छात्रों पर दर्ज सभी झूठी FIR तुरंत वापस ली जाएं।
- छात्रों की आवाज़ को दबाने की बजाय उनके सवालों का जवाब दिया जाए।
- राज्य में कानून का राज स्थापित किया जाए और माफ़ियाओं को संरक्षण देना बंद हो।
- गृहमंत्री अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकार कर जनता को स्पष्ट जवाब दें।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव गावेश साहू, सोशल मीडिया इंचार्ज पुनेश्वर लहरें, जिला महासचिव रजत ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला, उपाध्यक्ष अंकित बंजारे, ओझ पांडेय, अरसलन, शुभ आलोक सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।
<
