Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Property tax can be deposited in 53 municipal bodies in one click, UPI is also an option. | सुविधा का विस्तार: 53 निकायों में प्रॉपर्टी टैक्स एक क्लिक में जमा हो सकेगा, यूपीआई भी विकल्प – Raipur News
Breaking News

Property tax can be deposited in 53 municipal bodies in one click, UPI is also an option. | सुविधा का विस्तार: 53 निकायों में प्रॉपर्टी टैक्स एक क्लिक में जमा हो सकेगा, यूपीआई भी विकल्प – Raipur News

By adminDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig orig0815801718741601934335 1766784936
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig orig0815801718741601934335 1766784936

10 नई नगरपालिकाओं समेत राज्य के 53 नगरीय निकायों में संपत्तिकर जमा करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन सिस्टम में भी अब सिर्फ वेबसाइट ही नहीं वाट्सएप चैटबॉट से भी एक क्लिक में टैक्स जमा हो सकता है।

.

मार्च शुरू होते ही निगम के जोन दफ्तरों में लोगों की भीड़ जमा हो जाती थी। आम लोग और निगम के अधिकारियों के बीच चिल्हर नहीं होने से विवादों की स्थिति बनती थी। लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता था कि उनका संपत्तिकर कितना बकाया है। ऑनलाइन सिस्टम आने के बाद लोग खुद घर बैठे अपना संपत्तिकर बकाया भी देख सकते हैं।

43 पुराने और 10 नई नगर पालिकाओं को मिलाकर अब 53 नगरीय निकायों में संपत्तिकर जमा करने का ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया जा चुका है। बस्तर संभाग के कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, किरंदुल, बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर के साथ उत्तरी छत्तीसगढ़ के जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा जैसे दूर-दराज के निकायों में भी सुविधा।

सरल-पारदर्शी सेवा प्राथमिकता: सीएम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 नगर पालिकाओं में यह सुविधा शुरू करने के मौके पर कहा कि कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल सेवाओं का पहुंचना ‘डिजिटल छत्तीसगढ़’ की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इस व्यवस्था से लाखों शहरी नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है

ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान कैसे कर सकते हैं? संपत्तिकर का ऑनलाइन भुगतान अब वाट्सएप चैटबाट, यूपीआई और स्कैनर सिस्टम से भी किया जा सकता है।

इसके लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? ऑनलाइन टैक्स जमा करने के किसी भी माध्यम के लिए प्रॉपर्टी आईडी जरूरी है।

वेबसाइट में किस तरह की सुविधा मिलेगी? छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विभाग की वेबसाइट uad.cg.gov.in या फिर स्थानीय निकाय की वेबसाइट में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का विंडो दिया गया है। राज्य सरकार की वेबसाइट में सबसे पहले नगरीय निकाय का विकल्प चुनना पड़ेगा। नगर निगम या पालिका का चयन करने के बाद उसमें प्रॉपर्टी आईडी डालने के बाद टैक्स का डिमांड नोट ओपन होगा और साथ में भुगतान का विकल्प पूछा जाएगा।

और कोई विकल्प मिलेगा क्या? हां, विकल्प के रूप में यूपीआई, नेट बैंकिंग इत्यादि माध्यम चुनकर भुगतान किया जा सकता है। भुगतान के बाद टैक्स रसीद भी जनरेट होगी। इसे अपलोड किया जा सकता है। ऑनलाइन टैक्स जमा करने के माध्यमों में वेबसाइट, वाट्सएप चैटबॉट, डिजिटल स्कैनर, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, पीओएस मशीन शामिल है।

अगस्त 2025 से पहले सिर्फ 7 नगरीय निकायों में सिस्टम: अगस्त 2025 से पहले प्रदेश के सिर्फ सात नगरीय निकायों रायपुर, दुर्ग, रिसाली, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ में ही ऑनलाइन संपत्तिकर की सुविधा थी। अगस्त 2025 में तीन नए नगर निगम बीरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी के साथ कुल 43 नगरीय निकायों में जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया।

नए जुड़े नगर पालिकाओं में तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, महासमुंद, बागबहरा, सराईपाली, कुम्हारी, अहिवारा, जामुल, बालोद, दल्लीराजहरा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, किरंदुल, बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, मुंगेली, दीपका, कटघोरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, अकलतरा, खरसिया, सारंगढ़, जशपुर नगर, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में यह सुविधा उपलब्ध है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

AIU की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रो. राजीव चौधरी:देशभर की खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन की जिम्मेदारी, इंटर-यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन के लिए सेलेक्शन करेगी समिति

June 26, 2026

माशिमं ने निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले:खुद की जमीन अनिवार्य नहीं, स्पोर्ट्स-ग्राउंड, लैब शेयर होंगे; 6,800 से ज्यादा स्कूलों पर असर

June 26, 2026

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075843
Views Today : 266
Views Last 7 days : 3072
Views Last 30 days : 10904
Total views : 105709
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.