Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Principal in charge dies of heart attack in Surguja | सरगुजा में हार्ट अटैक से प्रभारी प्राचार्य की मौत: स्कूल में आया अटैक, हॉस्पिटल पहुंचने के पहले ही चली गई जान – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Principal in charge dies of heart attack in Surguja | सरगुजा में हार्ट अटैक से प्रभारी प्राचार्य की मौत: स्कूल में आया अटैक, हॉस्पिटल पहुंचने के पहले ही चली गई जान – Ambikapur (Surguja) News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 01 at 193102 1767276339
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 01 01 at 193102 1767276339

सरगुजा के बतौली गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र कुमार गुप्ता की नए साल के पहले दिन हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोपहर में उन्हें स्कूल में ही हार्ट अटैक आया। साथियों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

.

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र कुमार गुप्ता लंबे समय से बतौली गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र कुमार गुप्ता गुरुवार को स्कूल में थे। नववर्ष का पहला दिन होने के कारण स्कूल में छात्राओं की उपस्थिति काफी कम थी। दोपहर करीब 12.30 बजे वे ठंड का एहसास होने पर स्कूल के प्रांगण में धूप में कुर्सी लगाकर बैठे थे। अचानक वे कुर्सी से गिर गए।

हॉस्पिटल पहुंचने के पहले हो गई मौत प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र गुप्ता के कुर्सी से गिरने के कारण हड़कंप मच गया। उन्हें साथी शिक्षकों ने उठाने की कोशिश की, जब वे नहीं उठे तो स्कूल के शिक्षक मनीष कुमार गुप्ता एवं अन्य शिक्षक तत्काल उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।

घटना की सूचना पर परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। देवेंद्र गुप्ता की मौत से परिजन सदमें में हैं।

देवेंद्र कुमार गुप्ता मूलतः बतौली ब्लॉक अंतर्गत बिलासपुर के रहने वाले थे। वे गणित के लेक्चरर थे। लंबे समय तक वे गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बतौली के प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। एक माह पूर्व प्राचार्यों की पोस्टिंग के बाद स्कूल में नए प्राचार्य की नियुक्ति हो गई है। प्राचार्य के अवकाश में होने के कारण देवेंद्र कुमार गुप्ता फिलहाल प्राचार्य के प्रभार पर थे।

देवेंद्र गुप्ता करीब दो वर्ष से अपने परिवार के साथ अंबिकापुर में रह रहे थे। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। उनके बेटे एवं बेटियां पढ़ रहे हैं। नववर्ष के पहले दिन शिक्षक की मौत से शिक्षकों में भी शोक है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076870
Views Today : 131
Views Last 7 days : 4179
Views Last 30 days : 11867
Total views : 107072
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.