![]()
बलरामपुर जिला मुख्यालय में सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। छठ पूजन समिति ने शहर में आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें नगरवासी भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। सिंदूर नदी के तट पर छठ घाट बनाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
.
हर साल की तरह इस बार भी सिंदूर नदी के तट पर भव्य आयोजन की योजना है। नदी में लगभग 5 फीट पानी होने के बावजूद, छठ घाट निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोकलेन मशीन से नदी तट पर घाट बनाए जा रहे हैं।
पर्व लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक
छठ पूजन समिति के प्रमुख मनीष सिंह पम्मू ने बताया कि पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने नगरवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता से पर्व की भव्यता कई गुना बढ़ जाती है। यह पर्व लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है।
की जा रही पेयजल और सुरक्षा की योजना भी तैयार
आयोजन के लिए नगर के विभिन्न हिस्सों की सफाई, रोशनी की व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा की योजना भी तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त, नदी किनारे बैरिकेडिंग, उचित प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा दल की तैनाती की भी योजना बनाई गई है।
<
