Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Preparations for Census 2027 begin in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू: रायपुर में अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, गोपनीयता रखने और समय पर सर्वे पूरा करने के मिले निर्देश – Raipur News
Breaking News

Preparations for Census 2027 begin in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू: रायपुर में अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, गोपनीयता रखने और समय पर सर्वे पूरा करने के मिले निर्देश – Raipur News

By adminDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dn112723919v v53401manual 1766762624
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



dn112723919v v53401manual 1766762624

छत्तीसगढ़ में जनगणना–2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके सफल आयोजन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रायपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मकसद जनगणना प्रक्रिया की बारीक जानकारी देना और फील्ड

.

देश की सबसे अहम प्रशासनिक प्रक्रिया

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है। इसके जरिए जनसंख्या से जुड़े सामाजिक और आर्थिक आंकड़े जुटाए जाते हैं, जो सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और नीतिगत फैसलों की बुनियाद बनते हैं।

डिजिटल सर्वे से लेकर गोपनीयता तक पर फोकस

अधिकारियों को जनगणना के सभी चरणों की जानकारी दी गई। डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर जाकर सर्वे करने की प्रक्रिया, जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना और तय समय में काम पूरा करने पर खास जोर दिया गया। साथ ही, फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा हुई।

निष्ठा और सटीकता से निभानी होगी जिम्मेदारी

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि जनगणना में लगे हर कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सटीकता के साथ काम करे, ताकि जनगणना–2027 सफलतापूर्वक पूरी हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी मनीष मिश्रा, जनगणना सहायक रामनारायण वर्मा, निदेशालय से आशीष मिश्रा सहित जिले के सभी चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

जनगणना 2027 दो चरणों में होगी, 2026 से शुरू होगी प्रक्रिया

देश की अगली जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। इसकी शुरुआत साल 2026 में घरों की लिस्टिंग और आवास से जुड़ा डेटा जुटाने से होगी। पहले चरण में आवास गणना होगी, जबकि दूसरे चरण में देश की आबादी की गिनती की जाएगी।

पहला फेज 2026 में, दूसरा 2027 में

सरकार के मुताबिक, पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच करीब 30 दिनों में पूरा किया जाएगा। इसकी टाइमलाइन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा तय की जाएगी।दूसरा चरण, जिसमें आबादी की गिनती होगी, फरवरी 2027 में किया जाएगा।

1 मार्च 2027 होगी रेफरेंस डेट

जनगणना 2027 की टाइमलाइन पहले की जनगणनाओं की तरह ही रखी गई है। मंत्रालय ने बताया कि पूरे देश के लिए 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे को रेफरेंस डेट माना जाएगा।हालांकि, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले इलाकों में आबादी की गिनती सितंबर 2026 में होगी। इन क्षेत्रों के लिए 1 अक्टूबर 2026 को रेफरेंस डेट तय की गई है।

जनगणना 2027 से जुड़ी अहम बातें

  • पिछली जनगणनाओं से मिली सीख और कुछ राज्यों में हुए जाति-आधारित सर्वे के अनुभव को इस बार शामिल किया जाएगा।
  • जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल संबंधित मंत्रालयों, यूजर संगठनों और विषय विशेषज्ञों से चर्चा के बाद तय किए जाते हैं।
  • ऑफिशियल गजट में नोटिफिकेशन से पहले ड्राफ्ट प्रश्नावली की फील्ड टेस्टिंग की जाती है।
  • जनगणना 2027 के लिए देशभर में प्री-टेस्ट 30 नवंबर को पूरा हो चुका है। फाइनल प्रश्नावली जल्द नोटिफाई होने की उम्मीद है।
  • हाउस लिस्टिंग फेज का पायलट 10 से 30 नवंबर 2025 के बीच किया गया, जिसमें डिजिटल डेटा कलेक्शन मॉडल भी टेस्ट किया गया।
  • जनगणना 2027 में जाति की गिनती कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स के 30 अप्रैल 2025 के फैसले के अनुसार होगी।

जनगणना होगी लगभग पूरी तरह पेपरलेस

सरकार ने बताया कि जनगणना 2027 में मोबाइल ऐप, ऑनलाइन पोर्टल और रियल टाइम डेटा ट्रांसफर का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे प्रक्रिया काफी हद तक पेपरलेस होगी।कागजी जानकारी पढ़ने के लिए AI आधारित टूल्स, GPS टैगिंग और प्री-कोडेड ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल होगा, जिससे गलती की गुंजाइश कम होगी। आम लोगों को जागरूक करने के लिए देशव्यापी प्रचार भी किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

माशिमं ने निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले:खुद की जमीन अनिवार्य नहीं, स्पोर्ट्स-ग्राउंड, लैब शेयर होंगे; 6,800 से ज्यादा स्कूलों पर असर

June 26, 2026

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075723
Views Today : 127
Views Last 7 days : 2933
Views Last 30 days : 10765
Total views : 105570
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.