छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा भवन में सायबर सुरक्षा पर तैयार सायबर सुरक्षा संक्षेपिका और कंप्यूटर डेस्क मैट का पावर वितरण कंपनी के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव ने विमोचन किया। कंप्यूटर डेस्क मैट पर साइबर सुरक्षा सम्बंधित ‘क्या करें’ और ‘क
.
उन्होंने कंपनी के कार्मिकों के लिए हर साल सायबर सुरक्षा जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण आयोजित करने को सार्थक पहल बताया। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी की सायबर सुरक्षा प्रणाली सायबर खतरों से निपटने में सक्षम है और नए प्रौद्योगिकी से लैस है। पॉवर वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने कहा कि पॉवर कंपनी मुख्यालय में केंद्रीयकृत सायबर सुरक्षा संचालन केंद्र (सी–एसओसी) चल रहा है। यहां से प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं संबंधी डाटा की गोपनीयता और सुरक्षा की निगरानी की जाती है। यह देश में सार्वजनिक क्षेत्र में पॉवर सेक्टर का पहला सायबर सुरक्षा केंद्र है।
<
