Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Post Office RD scheme fraud in Janjgir-Champa | जांजगीर-चांपा में पोस्ट ऑफिस RD योजना में ठगी: सैकड़ों लोगों से 1.50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी युवक फरार – janjgir champa News
Breaking News

Post Office RD scheme fraud in Janjgir-Champa | जांजगीर-चांपा में पोस्ट ऑफिस RD योजना में ठगी: सैकड़ों लोगों से 1.50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी युवक फरार – janjgir champa News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d8fd5670 942f 4a12 ab53 2a92eaa1a6a2 1765800947685
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा जिले में पोस्ट ऑफिस की आवर्ती जमा (RD) योजना में निवेश का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से लगभग 1.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चांपा नगर और आसपास के क्षेत्रों में दीपक देवांगन नामक एक युवक ने खाता खोलने और नियमित जमा करा

.

पीड़ित राजकुमार देवांगन और अन्य लोगों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वे पिछले कई महीनों से पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना में राशि जमा कर रहे थे। यह राशि उन्होंने स्वयं को पोस्ट ऑफिस का अधिकृत एजेंट बताने वाले दीपक देवांगन, निवासी अमरैया पारा भोजपुर चांपा, को हर महीने नकद दी थी।

30fbd697 5a28 44dd b988 667fce554585 1765800947691

आरोपी एजेंट ने दिखाया निवेशकों को भरोसा

एजेंट दीपक देवांगन हर माह राशि प्राप्त करने के बाद डायरी में एंट्री भी करता था, जिससे निवेशकों को भरोसा होता रहा कि उनका पैसा पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित जमा हो रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि एजेंट ने कुछ आरडी खातों की प्रारंभिक जानकारी भी दी थी, लेकिन जब लंबे समय बाद खातों की जांच की गई तो पता चला कि पोस्ट ऑफिस में एक भी राशि जमा नहीं की गई है।

1b166336 1e1e 4f28 baa7 81fcc167100e 1765800947688

मोबाइल बंद कर हुआ फरार

वर्तमान में आरोपी एजेंट का मोबाइल बंद है और वह फरार बताया जा रहा है। पीड़ितों के अनुसार, दीपक देवांगन ने इसी तरह सैकड़ों लोगों से करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि धोखाधड़ी से हड़प ली है। इस संबंध में एक विस्तृत सूची आवेदन के साथ संलग्न की गई है।

पीड़ितों ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074977
Views Today : 57
Views Last 7 days : 2703
Views Last 30 days : 9123
Total views : 103065
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.