Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Polytechnic colleges dominate CSVTU state-level tug-of-war | सीएसवीटीयू राज्यस्तरीय रस्साकस्सी में पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों का दबदबा: दुर्ग और कांकेर पॉलीटेक्निक ने मारी बाजी, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में छाए – durg-bhilai News
Breaking News

Polytechnic colleges dominate CSVTU state-level tug-of-war | सीएसवीटीयू राज्यस्तरीय रस्साकस्सी में पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों का दबदबा: दुर्ग और कांकेर पॉलीटेक्निक ने मारी बाजी, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में छाए – durg-bhilai News

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
854755b1 0b8f 4093 9719 aff9cd1bcf16 1760801124784
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू), भिलाई द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय रस्साकस्सी प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों का दबदबा रहा। कांकेर के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में हुई इस एकदिवसीय प्रतियोगिता में पहली बार महि

.

प्रतियोगिता का शुभारंभ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कांकेर के प्राचार्य प्रो. शैलेन्द्र सिंह और विश्वविद्यालय खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज ने दीप प्रज्वलन और खेल ध्वज फहराकर किया। प्राचार्य सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, और रस्साकस्सी जैसे खेल एकता व समन्वय को मजबूत करते हैं।

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक भारद्वाज ने बताया कि राज्यभर के तकनीकी एवं फार्मेसी महाविद्यालयों की टीमों ने इसमें भाग लिया। पुरुष वर्ग में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, दुर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, कांकेर उपविजेता रहा।

63b532f6 0cbb 4555 b928 312cd09701bc 1760801124784

महिला वर्ग में कांकेर की टीम विजेता बनी

महिला वर्ग में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, कांकेर की टीम विजेता बनी और शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, धमतरी की टीम उपविजेता रही। इस जीत के साथ, दोनों वर्गों की विजेता और उपविजेता ट्रॉफी पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम रहीं। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों के खेल अधिकारी, प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कांकेर पॉलीटेक्निक के खेल प्रभारी, शिक्षकों और छात्र स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

a50e7080 1e06 4c5c 9cbe 9fa123eb3a26 1760801124785

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की चयन समिति ने आगामी अखिल भारतीय और पूर्वी क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए महिला और पुरुष वर्ग की सीएसवीटीयू टीम की घोषणा की। इस टीम में दुर्ग, कांकेर, धमतरी, कोंडागांव और जगदलपुर के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो अब राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

e6aee916 e919 44e1 bd79 dbe680b8a864 1760801124793
e2bb5915 579c 40a9 9031 2389f345285f 1760801124787



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आधार केवाईसी कराने गए ग्रामीण के घर में चोरी

April 28, 2026

खुले में कचरा फेंकने से परेशानी बढ़ी, राहत मिले

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने संविधान संशोधन की मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069022
Views Today : 32
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4084
Total views : 90016
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.