Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Pollution due to slag transportation, protest near Manikpur mine | राखड़ परिवहन से प्रदूषण, मानिकपुर खदान के पास प्रदर्शन: जर्जर सड़कें, नियम विरुद्ध राखड़ पाटने से बीमार हो रहे लोगों ने किया विरोध – Korba News
Breaking News

Pollution due to slag transportation, protest near Manikpur mine | राखड़ परिवहन से प्रदूषण, मानिकपुर खदान के पास प्रदर्शन: जर्जर सड़कें, नियम विरुद्ध राखड़ पाटने से बीमार हो रहे लोगों ने किया विरोध – Korba News

By adminSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0b62d30c c7c1 4dbc 8e61 18157d572a37 1759133024131
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में मानिकपुर खदान के पास रहने वाले लोगों ने खदान प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि खदान से राखड़ का परिवहन नियमों के विरुद्ध हो रहा है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राखड़ परिवहन के दौरान तिरपाल का उपयोग नहीं किया जाता और डंपिंग के बाद मिट्टी की फिलिंग या पानी का छिड़काव भी नहीं होता। इसके कारण राखड़ उड़कर सड़कों और बस्तियों में फैल रहा है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़कें जर्जर हो गई हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

871b7911 5162 433d 8e7e bfbed9613240 1759133024134

पार्षदों ने स्वास्थ्य और सड़क समस्या पर जताई चिंता

वार्ड नंबर 10 के पार्षद उमेंद्र पटेल ने बताया कि मानिकपुर खदान से सटे कई गांवों के लोग चर्म रोग और टीबी जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। वार्ड नंबर 9 के पूर्व पार्षद सुफलदास ने गौ माता चौक से लेकर बरबसपुर तक की सड़क की खराब हालत पर चिंता व्यक्त की, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन को कई बार इन समस्याओं से अवगत कराया है और पत्राचार भी किया है। हालांकि, इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं आया, जिसके कारण उन्हें यह आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा।

00c0ccd6 442d 4101 85e2 5d77ceb60e85 1759133024131

आंदोलन की सूचना पर पुलिस तैनात

जिले के कई संयंत्रों से राखड़ का परिवहन कर निजी संयंत्रों द्वारा पाटा जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग केवल औपचारिकता निभा रहा है। आंदोलन की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस बल तैनात किया गया।

f8e9fc45 3029 450a a761 628c291adacb 1759133024142
d606368d 533a 47f4 b112 75acd770f86b 1759133024131



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव फिर भी सजा… पीड़ित बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म केस में CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

April 21, 2026

जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर 23 अप्रैल को फैसला

April 21, 2026

‘बादाम खाइए मैडम, याददाश्त बढ़ेगी’, बिलासपुर में युवक के अनोखे प्रदर्शन के बाद कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड में फाइल दबाने वाले दो अधिकारी हटाए गए

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068136
Views Today : 9
Views Last 7 days : 981
Views Last 30 days : 4082
Total views : 89092
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.