Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Political turmoil at PM’s residence | पीएम आवास पर सियासी घमासान: दीपक बैज बोले अपात्रो के बने मकान, बीजेपी नेता अमित बोले कांग्रेस कार्यकाल की खोल रहे पोल – Raipur News
Breaking News

Political turmoil at PM’s residence | पीएम आवास पर सियासी घमासान: दीपक बैज बोले अपात्रो के बने मकान, बीजेपी नेता अमित बोले कांग्रेस कार्यकाल की खोल रहे पोल – Raipur News

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f5ign0 1766066231
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के दो साल पूरे हो चुके हैं।

.

लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गड़बड़ी होने का आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने लगाया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गड़बड़ी होने का आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम आवास के नाम पर जनता को गुमराह किया गया और वास्तव में पात्र लोगों को आवास देना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।

दीपक बैज ने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कई गरीब परिवार आज भी आवास के इंतजार में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि वह सार्वजनिक रूप से बताए कि कितने लोगों को आवास मिले और कितने आवेदन लंबित हैं।

इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि दीपक बैज कैग की रिपोर्ट का हवाला देकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे यह भूल गए कि जिन गड़बडिय़ों की बात हो रही है, वह उनकी अपनी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट भाजपा सरकार की नहीं, बल्कि कांग्रेस शासन के समय की है।

कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बैज।

कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बैज।

पढ़े दीपक बैज ने क्या कहा

कैग रिपोर्ट में बात सामने आई है, कि 1 लाख 84 हजार मकान बन पाए है। इसमें अपात्र हितग्राहियों को मकान आवंटित किया गया है। ये चिंताजनक है। योजना के तहत जारी की गईराशि को लंबे समय तक अवरूद्ध किया गया।

कमजोर निगरानी तंत्र की वजह से इस योजना का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार भले ही दावा कर ले, लेकिन पात्र हितग्राहियों को सरकार आवास नहीं दे पा रही है। जानबूझकर ये आवंटन दिया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी।

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी।

पढ़े बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने क्या कहा

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने तंज कसते हुए कहा कि इस बयान के जरिए दीपक बैज अनजाने में ही भूपेश बघेल सरकार के “काले कारनामों” को जनता के सामने ला रहे हैं।

सवाल उठता है कि यह भूलवश हुआ है या कांग्रेस नेतृत्व स्वयं अपनी सरकार की सच्चाई उजागर कर रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि मौजूदा सरकार पीएम आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.