बिलासपुर में न्यू ईयर के जश्न से पहले चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने देर रात डंडा चला चलाया। इस दौरान युवकों को डंडे मारकर खदेड़ा गया। वहीं, देर रात घूमने वाले 16 युवकों को पकड़ कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
.
दरअसल, एसएसपी रजनेश सिंह ने न्यू ईयर से पहले शहर के साथ ही जिले के गुंडे-बदमाश के साथ ही देर रात तक घूम-घूमकर नशेबाजी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ करने और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग पाइंट लगाकर जांच करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने कहा है। इसी कड़ी में रविवार की रात पुलिस की टीम ने अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर कार्रवाई की।

शहर में देर रात शराब पीकर घूमने वालों पर हुई कार्रवाई।
अड्डेबाजी करने वालों पर चला पुलिस का डंडा सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के ऐसे जगहों को चिन्हित किया गया, जहां लगातार अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने देर रात दबिश दी, तब बदमाश युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं, इस दौरान उनकी जमकर खातिरदारी की गई। साथ ही देर रात तक नशेबाजी करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
इन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
- दीपक नवरंगे (30) पिता भाव प्रसाद निवासी मगरपारा मरीमाई रोड थाना सिविल लाइन बिलासपुर।
- सुनील बंजारे (20) पिता संदीप बंजारे निवासी सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाइन।
- कार्तिक सन्नाटा (19) पिता सूर्यकांत निवासी तालापारा थाना सिविल लाइन।
- ओम प्रकाश पोर्ते (28) पिता श्रवण निवासी रतनपुर थाना रतनपुर।
- पवन यादव (37) पिता राजकुमार यादव निवासी तालापारा थाना सिविल लाइन।
- निश्चय देवांगन उर्फ़ बिट्टू देवांगन (20) पिता नंदलाल निवासी डबरी पारा साइंस कॉलेज के पास थाना सरकंडा।
- गौरव केंवट (19) पिता परदेसी केंवट निवासी डबरी पारा साइंस कॉलेज के पास थाना सरकंडा।
- सूरज रजक (19) पिता राजेश रजक निवासी डबरी पारा साइंस कॉलेज के पास सरकंडा।
- समीम मलिक (20) पिता अजीजुलल मलिक उमर निवासी काचालीपारा थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल।
- शेख सम्राट (23) पिता शेख साबिर निवासी कंचलीपाड़ा थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल।
- शेख नूर बख्श (33) पिता शेख रफीक निवासी चंद्रपुर थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल।
- बिट्टू गिरी (21) पिता शौगाना गिरी निवासी उल्लू बैरिया थाना उल्लू बेरिया जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल।
- शेख जफर (29) पिता शेख चांद मोहम्मद निवासी भगवानपुर थाना- श्यामपुर जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल।
- शेख मोहम्मद अली (32) पिता शेख मोहम्मद निवासी बग्नान कनईपुर हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल।
- मिनाज अली बैग (24) पिता जुल्फिकार अली बैग निवासी कचारीपारा थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल।
- तारकनाथ पाल (24) पिता कमलाकांत पाल साकिन कनईपुर थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल।
<
