Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police officer jumps into land dispute in Bilaspur…line attached | बिलासपुर में जमीन विवाद पर कूदे थानेदार…लाइन अटैच: कोर्ट की अनुमति के बिना बिना बल भेजकर बनवाया बाउंड्रीवाल, भड़के एसएसपी ने लिया एक्शन – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Police officer jumps into land dispute in Bilaspur…line attached | बिलासपुर में जमीन विवाद पर कूदे थानेदार…लाइन अटैच: कोर्ट की अनुमति के बिना बिना बल भेजकर बनवाया बाउंड्रीवाल, भड़के एसएसपी ने लिया एक्शन – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251024034505 1761257805
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जमीन विवाद पर बल भेजकर कराया बाउंड्रीवाल।

बिलासपुर में कोर्ट की अनुमति के बगैर पुलिस के जमीन विवाद पर हस्तक्षेप करने और जमीन का कब्जा दिलाने का मामला सामने आया है। इससे नाराज एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय को लाइन अटैच कर दिया है। दो भाइयों क

.

दरअसल, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले दो भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष जमीन पर कब्जा जमाने के लिए बाउंड्रीवाल बना रहा है। जबकि, दूसरा पक्ष उसका विरोध कर रहा है। जमीन पर कब्जा और बाउंड्रीवाल बनाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। जिस पर एक पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गया।

प्रदीप आर्य बने सरकंडा थाना प्रभारी।

प्रदीप आर्य बने सरकंडा थाना प्रभारी।

पुलिस बल भेजकर बनवाया बाउंड्रीवाल जिस पर टीआई निलेश पांडेय ने विवाद का निराकरण करने के लिए मौके पर पेट्रोलिंग टीम को भेजा। यहां पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक पक्ष ने विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया।

दूसरे पक्ष ने एसएसपी से कर दी शिकायत इधर, दूसरे पक्ष ने सरकंडा टीआई निलेश पांडेय पर पक्षपात करने और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले की शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह से की। दूसरे पक्ष ने बताया कि न तो बाउंड्रीवाल बनाने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है और न ही पुलिस को सुरक्षा और संरक्षण देने के लिए कहा है। इसके बाद भी टीआई निलेश पांडेय ने एक पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए बल भेज दिया।

दूसरे पक्ष ने एसएसपी से की शिकायत।

दूसरे पक्ष ने एसएसपी से की शिकायत।

नाराज एसएसपी ने थानेदार को किया लाइन अटैच इस मामले की शिकायत को एसएसपी रजनेश सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बिना जानकारी दिए बाउंड्रीवाल बनाने वाले संरक्षण देने पर टीआई को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही इंस्पेक्टर निलेश पांडेय को लाइन अटैच कर दिया है।

सकरी टीआई प्रदीप आर्या बने सरकंडा थाना प्रभारी इस कार्रवाई के साथ ही एसएसपी रजनेश सिंह ने दो थानेदारों का तबादला किया है। निलेश पांडेय की जगह सकरी टीआई प्रदीप आर्या को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी दी है। जबकि, इंस्पेक्टर विजय चौधरी को सकरी थाना प्रभारी बनाया गया है।

टीआई के साले हैं दोनों भाई बताया जा रहा है कि जिस जमीन विवाद पर टीआई निलेश पांडेय पर गंभीर आरोप लगे हैं। वो दोनों भाई उनके साले हैं। टीआई के ससुराल में जमीन को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा है। इस विवाद में टीआई पांडेय ने एक साले का पक्ष लिया और दूसरे साले की जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाने वाले को संरक्षण दिया।

भाजपाइयों के विरोध के बाद हटाए गए थे थाना प्रभारी बता दें कि दिवाली के दूसरे दिन सीपत थाना परिसर स्थित शौचालय में प्रधानमंत्री और सीएम का पोस्टर लगाने को लेकर जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी करते हुए टीआई गोपाल सतपथी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। भाजपा नेताओं के दबाव में आकर एसएसपी रजनेश सिंह ने सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को हटाकर रेंज साइबर थाने में पदस्थ किया है। वहीं, राजेश मिश्रा को सीपत थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पचपेड़ी थाना प्रभारी एसआइ श्रवण टंडन को हटाकर सरकंडा थाने में पदस्थ किया है। कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी को हटाकर कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मोपका, बेलगहना और मल्हार चौकी के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा जिले में छात्र ने कुदरी बैराज से लगाई छलांग:दोस्त को बताया 11वीं में फेल होने पर उठाया कदम, तलाश जारी

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.