Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police crack down on criminals posing as dons on social media | सोशल मीडिया पर डॉन बनने वाले बदमाशों पर पुलिस सख्त: दुर्ग में 4 दिनों में 14 लोगों पर कार्रवाई; हथियार के साथ पोस्ट करने पर एक्शन – Chhattisgarh News
Breaking News

Police crack down on criminals posing as dons on social media | सोशल मीडिया पर डॉन बनने वाले बदमाशों पर पुलिस सख्त: दुर्ग में 4 दिनों में 14 लोगों पर कार्रवाई; हथियार के साथ पोस्ट करने पर एक्शन – Chhattisgarh News

By adminNovember 2, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 131 4 1762061248
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हथियारों के साथ पोस्ट करने वाले 14 लोगों पर कार्रवाई हुई है।

दुर्ग जिले की पुलिस अब उन बदमाशों की तलाश कर रही है। जिनमें बदमाश सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर डाल रहे है। पिछले चार दिनों में पुलिस ने 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला है। इनमें से हथियारों के साथ पोस्ट करने वाले 14 लोगों पर का

.

वहीं 20 से ज्यादा नाबालिग और युवकों को समझाइश देकर छोड़ा गया है। दरअसल जिले में आए दिन मर्डर होना अब आम बात हो गया है। मामूली बातों में शहर में चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है।

पुलिस ने अब इन घटनाओं को रोकने के लिए एक नई शुरुआत की है। इसके तहत दुर्ग पुलिस अब अपराधी किस्म के लोगों को सोशल मीडिया पर तलाश कर रही है।

बदमाश इस तरह के रील्स बनाकर डाल रहे।

बदमाश इस तरह के रील्स बनाकर डाल रहे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट डिलीट करा रही पुलिस

दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से अवैध चाकू और घातक हथियार मंगाने वालों पर नकेल कस दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट होल्डरों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की है।

साथ ही नाबालिगों द्वारा इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने के मामलों में उनके परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई और पोस्ट डिलीट कराई गई।

comp 133 4 1762061569

जिले में बढ़ गई चाकूबाजी की घटनाएं

पिछले कुछ महीनों से जिले में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। जांच में सामने आया कि कई बदमाश ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और मेशो से घातक चाकू मंगाकर उनका उपयोग डर फैलाने के लिए कर रहे थे।

कुछ लोग इन हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर आम नागरिकों को धमकाने और भय पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस की टेक्निकल टीम कर रही अकाउंट चेक

एएसपी राठौर ने बताया कि दुर्ग पुलिस की तकनीकी सेल और एसीसीयू की टीमों ने मिलकर पिछले चार दिनों में सैकड़ों सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की। इसमें कई संदिग्ध अकाउंट सामने आए, जिन पर कार्रवाई के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए गए।

इस अभियान के तहत थाना कोतवाली दुर्ग में 2 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि थाना छावनी क्षेत्र में पुलिस ने 12 अवैध हथियार जब्त किए। जिन लोगों के पास हथियार नहीं मिले, उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

चाकू लेकर सड़क पर चलते बदमाश।

चाकू लेकर सड़क पर चलते बदमाश।

पुलिस ने चाकू खरीदने वालों की तैयार की सूची

पुलिस ने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर बच्चों के हथियारों के साथ रील पर उनकी भी जमकर क्लास लगाई है। फटकार के साथ परिजनों को समझाइश दी गई है कि वे अपने बच्चों को मोबाइल दें तो उसकी जांच भी करते रहे हैं कि आखिर वे क्या कर रहे हैं। परिजनों की जिम्मेदारी है कि बच्चे किसी गलत संगत या अवैध गतिविधि में शामिल न हो।

पुलिस विभाग के अफसरों का कहना है कि पुलिस ने अब तक जिले में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से चाकू खरीदने वालों की सूची तैयार की है। जांच के दौरान लगभग 300 लोगों को समझाइश दी गई है कि वे अवैध चाकू या तलवार की खरीदारी न करें।

ऑनलाइन हथियारों की बिक्री पर पुलिस लिख चुकी है पत्र

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में रायपुर पुलिस समेत प्रदेश की अलग-अलग जिलों की पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजन, फ्लिपकार्ट और मेशो जैसी कंपनियों से इस तरह के घातक हथियार जैसे चाकू, तलवार, पिस्टल, कट्टा आदि की डिलीवरी से रोक लगाने के लिए पत्र लिखा है।

इस दिशा में दुर्ग पुलिस ने भी कंपनियों से आग्रह किया है कि वे इस तरह के हथियारों को बिना जांच-पड़ताल के न उपलब्ध करवाएं। यदि कोई संदिग्ध वस्तु लगे तो उसे डिलीवर न करें और तुरंत संबंधित थाने को सूचित करें।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

फरार हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल के साथ बनाया VIDEO:बिलासपुर के भाजपा-कांग्रेस नेताओं को धमकी; 2 महीने से पुलिस ढूंढ रही; इंस्टा पर डाल रहा रील

फरार हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ढूंढ रही, वह इंस्टा पर रील बनाकर डाल रहा।

फरार हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ढूंढ रही, वह इंस्टा पर रील बनाकर डाल रहा।

बिलासपुर में एक फरार हिस्ट्रीशीटर बदमाश इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ रील बनाकर दहशत फैला रहा है। उसने शहर के भाजपा और कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

बिलासपुर जनदर्शन में 103 शिकायतें:जल संकट और तालाब निजीकरण के मामले भी, कलेक्टर ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश

May 7, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069697
Views Today :
Views Last 7 days : 553
Views Last 30 days : 3678
Total views : 90741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.