कोंडागांव की माकड़ी थाना पुलिस ने 13 अक्टूबर को कस्तूरबा गांधी छात्रावास एक साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
.
अभियान के तहत महिला अपराध, यातायात के नियम, भारत सरकार की ओर से लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानून और नशामुक्ति के संबंध में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी बताया गया। साथ ही नशीली दवाओं के खतरों से अवगत कराया गया।
माकड़ी पुलिस अपने क्षेत्र में नवीन आपराधिक कानूनों, महिला अपराधों, यातायात नियमों, नशामुक्ति और विशेष रूप से साइबर अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। यह पहल इसी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है।

<
