Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » PM Kisan Yojana: 531 नाबालिग ले रहे थे किसान सम्मान निधि, KYC से हुआ खुलासा, नहीं मिलेगी 21वीं किस्त
Breaking News

PM Kisan Yojana: 531 नाबालिग ले रहे थे किसान सम्मान निधि, KYC से हुआ खुलासा, नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

By adminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13 10 2025 pm kisan 20251013 103343
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में 531 नाबालिग PM Kisan Samman Nidhi का अवैध रूप से लाभ ले रहे थे। आधार केवायसी और राशन कार्ड अपडेट करने पर इसका खुलासा हुआ है। कृषि विभाग की ओर से इन खातों को बंद कर दिया गया है। वहीं इन्हें 21वीं किस्त से पहले बालिग होने का प्रमाण पत्र देना पड़ेगा।

Publish Date: Mon, 13 Oct 2025 10:28:22 AM (IST)

Updated Date: Mon, 13 Oct 2025 10:38:04 AM (IST)

PM Kisan Yojana: 531 नाबालिग ले रहे थे किसान सम्मान निधि, KYC से हुआ खुलासा, नहीं मिलेगी 21वीं किस्त
531 नाबालिग ले रहे थे PM किसान योजना का लाभ

HighLights

  1. 20वीं किस्त तक 10 लाख से अधिक की राशि नियम विरुद्ध हुई वितरित
  2. बिलासपुर में 531 ऐसे लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है
  3. अधिकारियों ने पंजीयन करते समय नाबालिगों के दस्तावेजों की जांच नहीं की

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले में आधार व राशन कार्ड अपडेट बड़ा खुलासा हुआ है। जिले में 531 ऐसे लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। 2018 से अब तक नाबालिगों के खातों में 10 लाख 62 हजार से अधिक की राशि नियम विरुद्ध तरीके से भेजी जा चुकी है। अब कृषि विभाग इन सभी खातों को नियम के अनुसार बंद करने की तैयारी कर रहा हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में देती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का किसान होना और 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु का होना अनिवार्य है। 20वीं किस्त जारी होने के बाद जब केंद्र सरकार हितग्रहियों की अपडेट सूची जारी की तो पता चला कि बिलासपुर जिले में 531 नाबालिगों का पंजीयन कर उन्हें योजना का लाभ दिया गया।

केवाईसी अपडेट के बाद हुआ खुलासा

इन 531 किसानों को सालाना 6000 की मदद देने पर, हर वर्ष 31 लाख 86 हजार की राशि नियम विरुद्ध तरीके से खर्च हुई है। केवाईसी अपडे़ट होने के बाद पता चला कि पीएम किसान योजना के दिशा-निर्देशों का जिले में खुला उल्लंघन किया गया है।

आशंका जताई जा रही है कि जमीन के कागजात या अन्य दस्तावेजों में अभिभावकों द्वारा फर्जीवाड़ा करके बच्चों के नाम पर पंजीयन कराया गया है। वहीं कृषी विभाग के अधिकारियों ने पंजीयन करते समय दस्तावेजों में नाबालिगों के आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्रों में उम्र की जांच न करने सामने आ रहा है।केवायसी अपडेट सूची मिलने के बाद अब कृषि विभाग इन 531 किसानों की सूची तैयार कर रहा हैं, सूची तैयार होने के बाद इन सभी को मिलने वाली आगे की किस्तें रोक दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- कोरबा में क्लासरूम में निकला 8 फीट का अजगर, बच्चों में मची अफरा-तफरी

बालिग होने का प्रमाण देने पर मिलेगी 21वीं किस्त

केंद्र सरकार द्वारा जारी नाबालिग किसानों की किस्त को इस वर्ष मिलने वाली 21वीं किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। अगर जिन किसानों का नाम इस संदिग्ध सूची में होगा तो उसने 18 वर्ष की उम्र पार करने की जानकारी विभाग को देनी होगी और लाभ जारी रखने के लिए विभाग को दुबारा से आवेदन कर अपना आधार कार्ड व राशन कार्ड अपडेट कर पुनः केवायसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें 21वीं किस्त का लाभ मिल सकेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मरवाही वनमंडल में 122 पेड़ों की अवैध कटाई:122 पेड़ों के ठूंठ मिले; वनरक्षक निलंबित, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

April 27, 2026

दुर्ग में एक ही रात में 4 जगह आग लगी:ट्रक, पेड़, गोदाम और ट्रांसफार्मर जला, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू

April 27, 2026

Chhattisgarh Bharatmala Scam | ED Raids Former Ministers Cousin

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068924
Views Today : 76
Views Last 7 days : 991
Views Last 30 days : 4105
Total views : 89907
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.