Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » PM Awas Demand: Kamar Couple Pleads with CEO in Chhattisgarh
Breaking News

PM Awas Demand: Kamar Couple Pleads with CEO in Chhattisgarh

By adminMay 9, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 241 2 1778333922
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पति पत्नी जंगल में रहते थे, वापस गांव लौटे तो अधिकारी से आवास की मांग की।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राष्ट्रपति दत्तक पुत्र दंपती ने आवास के लिए अधिकारी से गुहार लगाई है। कमार जनजाति से आने वाले पति पत्नी जिला पंचायत CEO के पैर पर गिर पड़े और दंडवत प्रणाम कर प्रधानमंत्री आवास की मांग की।

.

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दंपती का कहना है कि उनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है और वे लंबे समय से मकान की मांग कर रहे हैं। कई बार आवेदन देने के बाद भी उन्हें घर नहीं मिल पाया।

वहीं, मदद मांगने के 24 घंटे के अंदर उन्हें आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की मंजूरी के साथ-साथ राशन कार्ड और जॉब कार्ड दिया गया। अधिकारी ने खुद उनके घर (झोपड़ी) पहुंचकर यह सुविधा उपलब्ध कराई।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

दंपती ने पीएम आवास के लिए जिला पंचायत CEO के पैर पकड़े।

दंपती ने पीएम आवास के लिए जिला पंचायत CEO के पैर पकड़े।

दंपती ने कहा- कई बार आवेदन दिए, फिर भी उन्हें घर नहीं मिला।

दंपती ने कहा- कई बार आवेदन दिए, फिर भी उन्हें घर नहीं मिला।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह घटना शुक्रवार (8 मई) को देवभोग जनपद क्षेत्र के माडागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर की है। यहां ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

इसी दौरान राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र दंपती पवन सिंह और उनकी पत्नी सुकदी बाई भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। दंपती देवभोग विकासखंड के बरही गांव का रहने वाला है।

अधिकारी के सामने दंडवत हुए

शिविर में पति-पत्नी जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के सामने दंडवत प्रणाम करते हुए लेट गए और अधिकारी से खुद के लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत घर दिलाने और राशन कार्ड की मांग की।

दंपती का कहना था कि वे लंबे समय से आवास योजना का लाभ पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें पक्का मकान नहीं मिला है।

अपनी परेशानी बताते हुए दंपती ने सीईओ के पैरों में गिर पड़े और जल्द से जल्द आवास दिलाने की गुहार लगाने लगे। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने परिवार की बात सुनी और जांच के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई करने और मदद का भरोसा दिया।

copy of small quote dainik bhaskar 3 1778337118

आवेदन के 24 घंटे बाद अधिकारी खुद पहुंचे

वहीं 24 घंटे के अंदर दंपती को सरकारी सहायता मिल गई। उन्हें आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की मंजूरी के साथ-साथ राशन कार्ड और जॉब कार्ड भी प्रदान किया गया। अधिकारी खुद उनके घर यह सुविधा देने पहुंचे।

शनिवार दोपहर को जनपद सीईओ बी.के. भगत और कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार नारंगे, सुकलीभाठा नवीन पंचायत के आश्रित ग्राम बरही स्थित पवन की झोपड़ी पहुंचे। उन्होंने दंपती को जीरामजी योजना का जॉब कार्ड और राशन कार्ड दिया।

सीईओ भगत ने बताया कि पवन सिंह कमार जनजाति से हैं, इसलिए उनका नाम प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जारी सर्वे में भी जोड़ा गया है। आने वाले 2-3 दिनों में उन्हें आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की मंजूरी दे दी जाएगी।

परिवार के मुखिया का बैंक खाता भी खोल दिया गया है और ग्राम पंचायत को परिवार को सभी प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारी खुद उनके घर पहुंचे, राशन कार्ड और जॉब कार्ड दिया।

अधिकारी खुद उनके घर पहुंचे, राशन कार्ड और जॉब कार्ड दिया।

15 साल पहले परिवार कर गया था पलायन

जानकारी के मुताबिक, पवन सिंह का परिवार करीब 15 साल पहले देवभोग विकासखंड के बरही गांव से पलायन कर गया था। पहले वे यहीं रहते थे और उन्हें ग्राम पंचायत की ओर से एक कच्चा ईंट का मकान भी मिला हुआ था।

उनके पास 2 एकड़ से ज्यादा जमीन भी थी, जिस पर वे खेती करते थे, लेकिन मेहनत के बाद भी घर का गुजारा ठीक से नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से वे पड़ोसी क्षेत्र नवरंगपुर के जंगलों में जाकर बस गए थे।

बाद में हालात बदले और खेती से थोड़ी आमदनी बढ़ने लगी, तो करीब एक महीने पहले यह परिवार वापस अपने गांव लौट आया। लौटने के बाद उन्होंने पंचायत से मदद और आवास की मांग की, लेकिन प्रक्रिया जटिल होने के कारण उन्हें तुरंत लाभ नहीं मिल पाया।

इसके बाद परिवार को सुशासन तिहार शिविर के बारे में पता चला। वे वहां पहुंचे और प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी। बताया जा रहा है कि इसके बाद उनकी समस्या पर तेजी से कार्रवाई हुई और 24 घंटे के भीतर मदद मिल गई।

copy of small quote dainik bhaskar 2 1778336964

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

गरियाबंद में अश्लील डांस…ओडिया डांसर अरेस्ट:प्राइवेट पार्ट्स दिखाने वाली डांसर की तलाश; मामले की जांच पूरी, नियमों के खिलाफ दी गई थी अनुमति

ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस मामले में पुलिस ने ओडिशा की एक डांसर को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।

ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस मामले में पुलिस ने ओडिशा की एक डांसर को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस मामले में पुलिस ने ओडिशा की एक डांसर को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। डांसर को धर्मशाला थाना को पेश किया गया, जिसके बाद उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। डांसर सुचित्रा जेना ने 8 जनवरी को उरमाल के ऑर्केस्ट्रा में डांस किया था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Satta Syndicate Network Cracked

May 10, 2026

कमोदा बिहार रिसॉर्ट का अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, हंगामा:सरकारी जमीन पर कब्जा, हंगामे के बाद रोकी कार्रवाई, SDM बोले- हटाया जाएगा बेजा कब्जा

May 10, 2026

Coal Scam Driver Bail Rejected

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069853
Views Today : 1
Views Last 7 days : 299
Views Last 30 days : 3350
Total views : 90907
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.