छत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर योजना में तेजी: छत्तीसगढ़ में 1,11,713 सोलर प्लांट स्थापित, 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के बिल शून्य

रायपुर। प्रदेश में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने की रफ्तार तेज हुई है। अब तक 1,11,713 प्लांट लगाए जा चुके हैं। पिछले कुछ महीनों से रोजाना 500 से अधिक नए प्लांट स्थापित हो रहे हैं।

सोलर प्लांट लगाने वाले 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य आने लगे हैं। योजना के तहत अब तक केंद्र से 661 करोड़ और राज्य सरकार से 225 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।

प्रदेश में करीब 43 लाख उपभोक्ता परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें 7,780 परिसरों में स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर भी लगाया गया है। जांच में दोनों मीटरों की खपत का अंतर निर्धारित मानक सीमा के भीतर मिला।

सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली खपत के स्लैब में भी बदलाव दिख रहा है। 2025-26 की तुलना में 2026-27 में 200 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ता 41.40 लाख से बढ़कर 42.40 लाख हो गए।

200 से 400 यूनिट वाले उपभोक्ता भी 6.85 लाख से बढ़कर 7.34 लाख हुए। वहीं 400 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ता 2.71 लाख से घटकर 2.56 लाख रह गए।

प्रदेश में कुल 52.28 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें 47 लाख से अधिक मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जनअभियान योजना का लाभ ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button