छत्तीसगढ़

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशभर में दीपोत्सव, 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाए गए; जगदलपुर में बीजेपी-कांग्रेस में झड़प

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर प्रदेशभर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाए गए।

रायपुर के तेलीबांधा तालाब में इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस, अंबेडकर चौक और तेलीबांधा में दीया जलाया। इस काम में अधिकारी-कर्मचारी और सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

बिलासपुर में पोडियम पर भारत के नक्शे के बीच रंगोली से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई गई। वहीं जगदलपुर, अंबिकापुर, भिलाई और अन्य सभी जिलों में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया।

इधर जगदलपुर में दीपोत्सव को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए। आयोजन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं के आवाजाही को लेकर विरोध जताया।

इसी दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी पहुंचे और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button