नवापारा-राजिम| सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने अमीन-पटवारी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया है। यह महाविद्यालय सात साल में दूसरी बार इस परीक्षा के लिए चुना गया है। महाविद्यालय
.
विशेषकर ड्रेस कोड, कंडक्ट और सुरक्षा जांच को लेकर सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को केंद्र का पूर्व अवलोकन करने की सलाह दी गई है। बता दें कि आज परीक्षा है। परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें। मुख्य गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। दो स्तरीय सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और बिना पॉकेट वाला स्वेटर पहनना अनिवार्य है। डार्क कलर या धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक पहनने वालों को अतिरिक्त जांच से गुजरना होगा।
<
