Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Patpartola village is roadless, the President’s adopted son is neglected. | पटपरटोला गांव सड़क विहीन, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र उपेक्षित: विशेष पिछड़ी जनजाति को आज तक नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Patpartola village is roadless, the President’s adopted son is neglected. | पटपरटोला गांव सड़क विहीन, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र उपेक्षित: विशेष पिछड़ी जनजाति को आज तक नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b144f0e3 c404 40e3 aae9 16f97fe2a34d 1767009860323
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़वार का आश्रित ग्राम पटपरटोला घने वनांचल में स्थित है। यह गांव विशेष पिछड़ी पण्डो जनजाति के 314 लोगों का निवास स्थान है, जिन्हें संविधान और सरकारें ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’ कहती हैं।

.

हालांकि, जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पटपरटोला में विकास आज भी गांव की सीमा तक नहीं पहुंच पाया है।

पीढ़ियां बीत गईं, सरकारें बदलीं और योजनाओं के नाम भी बदले, लेकिन इस गांव की पंडो जनजाति के जीवन में सड़क की स्थिति आज भी जस की तस है। यह गांव आज भी उस भारत की तस्वीर पेश करता है, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

90579256 40b3 42ac 88a2 efd9ebed15b9 1767009860323

उच्च अधिकारी पर ध्यान नहीं देने का आरोप

गांव में सड़क न होने के कारण बीमारी की स्थिति में इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है। अस्पताल, एंबुलेंस और विभिन्न सरकारी योजनाएं कागजों तक ही सीमित रह जाती हैं,

क्योंकि गांव तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को आज भी कई किलोमीटर तक खाट, बांस या कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ता है।

गांव की शांति बाई ने बताया कि सड़क न होने से बरसात में कीचड़ में चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरपंच सड़क बनवाना चाहते हैं, लेकिन उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते। बारिश में पूरा गांव कीचड़ से भर जाता है।

e5382152 ab50 4e84 b149 46148bce25a9 1767009860323

सड़क निर्माण की स्वीकृति की मांग

एक अन्य बुजुर्ग ग्रामीण पुररू ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के बुजुर्ग इस कच्ची सड़क की बात कहते-कहते थक गए हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है और सरकार केवल वादे करके भूल जाती है।

जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह ने बताया कि पटपरटोला में पण्डो जनजाति के लोग रहते हैं, लेकिन उन्हें आज तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि केवल मौखिक रूप से इन्हें ‘दत्तक पुत्र’ कहा जाता है, लेकिन धरातल पर इनके लिए कुछ भी नहीं है, न सड़क है और न ही पीने का साफ पानी।

सुखमंती सिंह ने सरकार से मांग की है कि सड़क विहीन गांवों में तत्काल सड़क निर्माण की स्वीकृति दी जाए, ताकि पण्डो जनजाति को बेहतर जीवन मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076591
Views Today : 498
Views Last 7 days : 3908
Views Last 30 days : 11713
Total views : 106713
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.