करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण करेंगे। यह कार्यक्रम 7 से 13 दिसंबर तक गीदम के हारमपारा इलाके में चलेगा। 6 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति की माने तो प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभाव
.
शिव महापुराण आयोजन समिति के सदस्य और मुख्य आयोजक विजय प्रसाद तिवारी का कहना है कि पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण में लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। इस कार्यक्रम के लिए हारमपारा में मंडी के पास करीब 25 एकड़ जगह का चयन किया गया है। यहीं पर डोम शेड बनाया जा रहा है।

विजय प्रसाद तिवारी का कहना है कि कार्यक्रम की भव्यता को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
महिलाओं के रुकने की भी होगी व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल के ठीक सामने बारसूर सड़क के किनारे एक भवन में महिलाओं के रुकने की व्यवस्था होगी। जगह-जगह चलित शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। सातों दिन भंडारा चलेगा। शिव महापुराण सुनने आने वाले भक्तों के लिए मुफ्त में भोजन और पानी की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि, शिव महापुराण में सिर्फ दंतेवाड़ा जिले के लोग ही नहीं बल्कि छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले समेत पड़ोसी राज्यों से भी लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए यहां तैयारी की जा रही है। डोम में करीब एक से डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
कार्यक्रम स्थल में पहुंचने 2 मुख्य गेट होंगे
दरअसल, गीदम-बारसूर मुख्य मार्ग और गीदम-बीजापुर मुख्यमार्ग के किनारे मंडी के पीछे ही कार्यक्रम स्थल है। विजय प्रसाद तिवारी का कहना है कि इस कार्यक्रम स्थल में लोगों के पहुंचने के लिए 2 मुख्य गेट होंगे। 3 से 4 अन्य गेट बनाए जा रहे हैं। मंच से पश्चिम और उत्तर दिशा समेत दंतेवाड़ा सड़क के किनारे सैकड़ों गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

समिति के सदस्य समेत शहर के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
2 साल से बन रही थी योजना
आयोजक अभिलाष तिवारी ने कहा कि, शिव महापुराण करवाने को लेकर पिछले 2 सालों से योजना बन रही थी। अब योजना सफल हुई है। उन्होंने कहा कि, इस भव्य कार्यक्रम को लेकर शहर के हर समाज के साथ शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिला है।
ये हैं आयोजन समिति के मुख्य सदस्य
विजय प्रसाद तिवारी मुख्य आयोजक हैं। अभिलाष तिवारी आयोजक हैं। वहीं जय प्रकाश सिंह अध्यक्ष, राकेश कुमार मिश्रा सचिव, कृष्णाचंद अवस्थी कोषाध्यक्ष, राजेश गुप्ता (झल्लर) महामंत्री, जगदीश राठी मंत्री और पंचू साहू व्यवस्थापक हैं। इस कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं।

जानिए कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा?
पंडित प्रदीप मिश्रा मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रहने वाले हैं। वे एक धार्मिक कथावाचक (भक्ति-कथा वाचक) हैं। विशेष रूप से शिव महापुराण, भागवत और अन्य पुराणों-धार्मिक कथाओं का प्रवचन करते हैं। उनको सीहोर वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। उनके धार्मिक आयोजनों और प्रवचनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने कहा कि, इस कार्यक्रम को लेकर करीब 400 से 500 की संख्या में जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। CCTV कैमरों से शहर की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। बारसूर, दंतेवाड़ा और बीजापुर इन तीनों सड़कों पर भी आउटर कार्डन में सुरक्षा व्यवस्था होगी।
अब ऐसे समझिए कहां क्या होगी व्यवस्था?
गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल की माने तो इस कार्यक्रम में कुल 5 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंच के पास VIP पार्किंग होगी। बीजापुर सड़क किनारे FCI गोदाम के पास, जगदलपुर-दंतेवाड़ा सड़क किनारे, और बारसूर सड़क में सोनारपारा चौक के पास मुख्य सड़क की दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
बारसूर सड़क से आमजनता के लिए प्रवेश द्वार होगा, जबकि बीजापुर सड़क किनारे से VIP प्रवेश द्वार होगा।
<
