Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Paddy procurement begins in Kanker after 15 days | कांकेर में 15 दिन बाद धान खरीदी शुरू: केंद्रों में मजदूर नहीं, किसान खुद तौल रहे धान, बुजुर्गों को खुद उठानी पड़ रही बोरी – Kanker News
Breaking News

Paddy procurement begins in Kanker after 15 days | कांकेर में 15 दिन बाद धान खरीदी शुरू: केंद्रों में मजदूर नहीं, किसान खुद तौल रहे धान, बुजुर्गों को खुद उठानी पड़ रही बोरी – Kanker News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 7 1764651327
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर जिले के इच्छापुर धान खरीदी केंद्र में हमाल (मजदूर) उपलब्ध न होने के कारण 15 दिनों तक धान की खरीदी नहीं हो सकी। किसान लगातार टोकन के लिए चक्कर लगाते रहे, लेकिन हमाल की अनुपलब्धता का हवाला देकर उन्हें टोकन देने से इनकार कर दिया गया।

.

कई किसान ऑनलाइन टोकन लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उन्हें खुद धान तौलकर छल्ली (ढेर) करना होगा। किसानों के पास कोई अन्य विकल्प न होने के कारण वे सभी शर्तों पर धान बेचने को तैयार हो गए और काम में जुट गए।

हर वर्ग के किसानों को धान की बोरी खुद उठानी पड़ रही है।

हर वर्ग के किसानों को धान की बोरी खुद उठानी पड़ रही है।

सभी शर्तों पर धान बेचने को तैयार हुए किसान।

सभी शर्तों पर धान बेचने को तैयार हुए किसान।

व्यवस्थाओं की कमी पर उठाए सवाल

खरीदी प्रभारी के निर्देश पर महिलाओं को मजदूरी के लिए बुलाया गया, जिन्होंने बोरों में भूसा भरकर स्टेक तैयार किए। इसके बाद किसानों ने धान के बोरों को उन पर छल्ली करना शुरू किया।

खरीदी केंद्र पर मौजूद नाराज किसानों ने व्यवस्थाओं की कमी पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। इनमें उर्मिला सुभास, विष्णु कारजु और मिलु तेता सभी प्रभावित किसान शामिल है।

मजदूर उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।

मजदूर उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।

हमाली भत्ता और हमाली उपलब्ध कराने की मांग

धान बेच रहे किसानों ने हमाली भत्ता और हमाल उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि जब सरकार खरीदी केंद्रों को हमाली भत्ता भेज रही है, तो यह पैसा उन्हें भी मिलना चाहिए।

टोकन लेने पहुंचे सुंदर वट्टी ने बताया कि वे बुजुर्ग और गरीब हैं, इसलिए खुद धान की छल्ली नहीं कर पाएंगे। किसानों ने जल्द से जल्द खरीदी केंद्र में हमाल की व्यवस्था करने की अपील की ताकि सभी किसान आसानी से धान बेच सकें।

खरीदी केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव देखने को मिला। किसानों के लिए पीने के साफ पानी और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने बताया कि धान खरीदी शुरू होने से पहले इन आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा किया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073861
Views Today : 688
Views Last 7 days : 1576
Views Last 30 days : 6438
Total views : 98000
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.