भास्कर न्यूज | पुरगांव धान खरीदी 4 दिन बाद होनी है, लेकिन किसानों को समझ नहीं आ रहा है कि वे अपना धान कैसे बेचेंगे। दरअसल, इसके लिए किसानों को टोकन कटवाना जरूरी है। ये टोकन 2 तरीके से काटे जाते हैं। पहल तरीका ऑनलाइन, पोर्टल फेल होने के साथ जिसकी पूरी
.
ऐसे में बिना तैयारी धान खरीदी कैसे होगी, इसे लेकर किसान चिंतित हैं। वर्तमान में किसान धान की कटाई में जुटे हैं। शुरुआत में ही धान का टोकन नहीं काटा गया, तो किसानों के सामने धान को रखने की समस्या पैदा हो जाएगी। कई किसान धान बेचने के लिए पंजीयन और टोकन कटाने के लिए सहकारी समितियों का संपर्क कर रहे हैं।
हड़ताल के कारण कर्मचारियों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। सप्ताहभर से सहकारी समिति के कार्यालयों में ताला लटका है। अब धान खरीदी होने में महज 4 दिन बचे हैं। टोकन तुंहर द्वार पोर्टल भी नहीं खुल रहा है। इससे किसान धान बेचने के लिए अपना टोकन नहीं कटवा पा रहे हैं। उधर, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के कर्मचारियों के 3 नवंबर से हड़ताल पर होने की वजह से धान फड़ की सफाई भी नहीं हो पाई है। जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने भी 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है। इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। किसानों का कहना है कि उनमें से कई का पंजीयन अभी भी नहीं हुआ है। कई किसानों का पंजीयन कैरी फॉरवर्ड नहीं हो पाया है। कई किसान एग्री स्टेक पोर्टल में अपने रकबे का मिलान नहीं कर पाए हैं। सहकारी समिति कार्यालयों में ताला लटकने से किसान मायूस होकर घर लौट रहे हैं।
<
