![]()
राजधानी समेत राज्यभर के बाजारों में इस बार जीएसटी दरों के कम होने का खासा असर दिखाई दे रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद से देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे। गोलबाजार, मालवीय रोड, सदरबाजार, एमजी रोड, पंडरी, कटोरातालाब, लाखेनगर, पुरानी बस्ती समेत
.
राज्य के सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था छत्तीसगढ़ चैंबर और कैट का दावा है कि इस बार बाजार में धनतेरस पर 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। सबसे ज्यादा ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में बिक्री हुई है। क्योंकि जीएसटी की दरें कम होने की वजह से तीनों सेक्टरों में कीमत भी बहुत ज्यादा कम हुई है।
लोगों ने इसका जमकर फायदा उठाया है। रायपुर में इस बार 4 हजार से ज्यादा कारें धनतेरस के दिन ही बिक गई। इस खास दिन में डिलिवरी के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा ली थी। शो रुम से लोग देर रात तक गाड़ी ले जाते रहे।
रायपुर में करीब 4 हजार कारें बिकी, दोपहिया में भी आगे राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने बताया कि राज्यभर में 10 हजार से ज्यादा कार और करीब 50 हजार दोपहिया वाहन बेचे गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा रायपुर में 4000 से ज्यादा कारों की बिक्री हुई है। जीएसटी कम होने के सभी गािड़यों की कीमतों में खासी कमी आई है। इसके अलावा कंपनियों ने भी ऑफर दिए थे। जिसका असर बाजार में हुआ।
पंडरी में जबरदस्त खरीदारी इसलिए जाम भी लगता रहा दिवाली में नए कपड़ों के लिए लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ पंडरी थोक कपड़ा बाजार में पहुंची। बाजार के अंदर और बाहर लोगों की गािड़यां बड़ी संख्या में दिखाई दी। इस वजह से इस सड़क पर दिनभर जाम लगता रहा। कपड़ों की खरीदारी के लिए दूसरे जिलों के अलावा राज्यों से भी लोग पहुंचे।
<
