Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Over 100 crore registries completed by Diwali; online appointments full during all auspicious times | दिवाली तक 100 करोड़ से ज्यादा की रजिस्ट्री सभी शुभ मुहूर्त में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट फुल – Raipur News
Breaking News

Over 100 crore registries completed by Diwali; online appointments full during all auspicious times | दिवाली तक 100 करोड़ से ज्यादा की रजिस्ट्री सभी शुभ मुहूर्त में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट फुल – Raipur News

By adminOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 101 1 1760651260
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 101 1 1760651260

त्योहारी सीजन में रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की भीड़ हर दिन बढ़ रही है। नवरात्रि से अभी दिवाली के पहले तक हर दिन ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट फुल हो रहे हैं। करीब तीन हफ्ते में 100 करोड़ से ज्यादा की रजिस्ट्री पूरी हो गई है। शुभ मुहूर्त में घर खरीदने के लिए

.

शहर के पांच उपपंजीयकों के पास औसतन 300 रजिस्ट्री हो रही है। यह सिलसिला अभी छुट्टियों के पहले तक चलता रहेगा। अफसरों का कहना है कि अभी त्योहार का सीजन होने की वजह से रजिस्ट्री रात 8 बजे तक की जा रही है। जरूरत के अनुसार लोगों को सुबह 9 और 9.30 बजे का भी समय दिया जा रहा है।

जीएसटी की नई दरें प्रभावित होने के बाद से ही रियल एस्टेट में प्राइवेट बिल्डरों ने अपने मकानों की कीमत कम की है। खरीदी-बिक्री में इसका असर भी दिखाई दे रहा है। लोग जरूरत और बजट के अनुसार जमीन, फ्लैट और मकानों की खरीदी कर रहे हैं। हाई इंकम ग्रुप वाले एक करोड़ से ज्यादा के बंगलों की भी खरीदी कर रहे हैं। इसके अलावा बिल्डरों की ओर से त्योहारी सीजन होने की वजह से कई तरह की छूट भी दी जा रही है।

एक और सर्वसुविधायुक्त नया दफ्तर नवंबर में

रजिस्ट्री का एक और नया दफ्तर वीआईपी तिराहा चौक में स्थित बेबीलोन कारपोरेट कांप्लेक्स में बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन राज्योत्सव के अवसर पर कराया जा सकता है। इस कांप्लेक्स में आगजनी की घटना होने की वजह से काम प्रभावित हो गया था। इस वजह से काम पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाया है।

लेकिन अफसरों का कहना है कि राज्योत्सव के पहले ही पूरा काम खत्म कर लिया जाएगा। लोगों को यहां हाईटेक और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी। रजिस्ट्री कराने वालों को कारपोरेट ऑफिस में आने जैसा गुड फील होगा। त्योहारी सीजन में ज्यादा रजिस्ट्री होने की वजह से लोगों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। जितने लोग ऑनलाइन अप्वा​इंटमेंट मांग रहे हैं उन्हें दिया जा रहा है। घर बैठ रजिस्ट्री कराने वालों की भी डिमांड बढ़ रही है। विनोज कोचे, जिला पंजीयक रायपुर

घर बैठे रजिस्ट्री भी हो रही

राजधानी समेत राज्यभर में लोगों को घर बैठे भी रजिस्ट्री करवाने की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के शुरू होने के बाद शुरुआती समय में रजिस्ट्री कम हो रही थी। लोगों का कहना था कि इस सुविधा की फीस ज्यादा है। लेकिन अभी एक महीने में औसतन छह लोग अफसरों को घर बुलाकर रजिस्ट्री करवा रहे हैं।

इसके लिए प्रति रजिस्ट्री 25 हजार रुपए का शुल्क लिया जा रहा है। इसमें अभी ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो बीमार हैं या जिन्हें काम करवाकर तुरंत वापस लौटना पड़ रहा है। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं से खरीदी-बिक्री करने वाले भी इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073939
Views Today : 238
Views Last 7 days : 1811
Views Last 30 days : 6476
Total views : 98275
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.