Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Opium smugglers caught in Bhilai | भिलाई में अफीम की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार: कार से 147 ग्राम अफीम जब्त; ग्राहक खोज रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ा – durg-bhilai News
Breaking News

Opium smugglers caught in Bhilai | भिलाई में अफीम की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार: कार से 147 ग्राम अफीम जब्त; ग्राहक खोज रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ा – durg-bhilai News

By adminOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 02 at 52738 pm 1759428425
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 02 at 52738 pm 1759428425

दुर्ग जिले के भिलाई में 3 युवक अफीम की तस्करी करते पकड़ाए है। उनके पास से 147 ग्राम अफीम मिला है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। इनमें 2 आरोपी पंजाब के रहने वाले है।

.

पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई है। आरोपियों से 147 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, नगद रकम और एक हुंडई आई-ऑरा कार जब्त की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अफीम की बिक्री करते पकड़ाए तीनों

1 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंजीनियरिंग पार्क के पास, बद्रीनाथ धर्मकांटा के पीछे गली में एक सफेद रंग की हुंडई आई-ऑरा कार (नंबर CG 07 CY 6675) में तीन युवक अफीम की बिक्री कर रहे हैं।

थाना प्रभारी पुरानी भिलाई अपने स्टाफ और एसीसीयू टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कार सवार आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर तीनों आरोपियों के पास से अफीम और नगद मिले

  • लवप्रीत सिंह (23 साल), पंजाब का रहने वाला। इसके पास से 45.08 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 21,300 नकद मिला।
  • हरदीप सिंह (27 साल), पुरानी भिलाई का रहने वाला। इसके पास से 53.72 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 500 नकद।
  • बुध सिंह (22 साल) पंजाब निवासी। 48.08 ग्राम अफीम, एक आईफोन और 1000 नकद जब्त। इसके अलावा आरोपियों की हुंडई आई-ऑरा कार को भी जब्त किया गया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ए) और 27(क) के तहत मामला दर्ज किया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नशे के खिलाफ पुलिस चला रही ऑपरेशन विश्वास

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऑपरेशन विश्वास के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि नागरिक नशे से दूर रहें और इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कल सुशासन तिहार में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय:27 करोड़ के एजुकेशन हब, नालंदा परिसर का करेंगे निरीक्षण, लेंगे समीक्षा बैठक

June 3, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 11 वाहन जब्त:अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की दो बड़ी कार्रवाई

June 3, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; VIDEO:स्कूटी सवार भी चपेट में आया, 4 लोग घायल, रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास की घटना

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072800
Views Today : 32
Views Last 7 days : 1521
Views Last 30 days : 5687
Total views : 96326
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.