Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Only election work can be done | केवल चुनाव का काम करा सकेंगे: शिक्षकों से पशु गिनने जैसे 20 से ज्यादा गैर शिक्षकीय काम कराने पर होगी रोक – Raipur News
Breaking News

Only election work can be done | केवल चुनाव का काम करा सकेंगे: शिक्षकों से पशु गिनने जैसे 20 से ज्यादा गैर शिक्षकीय काम कराने पर होगी रोक – Raipur News

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origorigcapture165213626517480450221764390755 1764532674
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origorigcapture165213626517480450221764390755 1764532674

सरकारी स्कूलों में शिक्षक बच्चों के पढ़ाने के अलावा करीब 2 दर्जन गैर शिक्षकीय कार्य कर रहे हैं। हर जिले में जिला प्रशासन के अधिकारी अपनी सहूलियत और जरूरत के अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी कभी पशु गणना में लगा देते हैं तो कभी धान खरीदी केंद्रों में। कहीं कह

.

आयुष्मान योजना हो या रोजगार गारंटी, किसी भी कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी जा रही है। शिक्षा विभाग ने अब चुनाव और निर्वाचन को छोड़कर सारे कार्य से मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग से फाइल सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी गई है। जल्द ही शिक्षकों से गैर शिक्षकीय कार्य न कराने का आदेश जारी किया जाएगा।

सरकारी स्कूल के शिक्षकों से गैर शिक्षकीय कार्य कराने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर मौकों पर तो शिक्षा विभाग को खबर नहीं होती और जिला प्रशासन व समग्र शिक्षा के अधिकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगा देते हैं। हद तो ये है कि ड्यूटी लगाने के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों को सूचना भी नहीं दी जाती है।

पड़ताल में ये भी पता चला है कि निजी कंपनियों के फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम में शिक्षकों की ड्यूटी भी विभाग से अनुमति लिए बिना ही लगा दी जाती है। शिक्षकों से जुड़े संगठनों की ओर से कई बार इसका विरोध किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

पहली बार शिक्षकों से गैर शिक्षकीय कार्य न कराने का निर्णय लेते हुए इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने खुद ही इस बारे में अफसरों को निर्देश दिया है। ताकि शिक्षक बच्चों की पढ़ाई पर फोकस कर सकें।

स्थिति: शिक्षकों को पशु गणना, धान खरीदी, फसल फोटो, आयुष्मान कार्ड, ओबीसी सर्वे, राशन कार्ड, तेंदूपत्ता खरीदी, ओडीएफ सर्वे, महतारी वंदन योजना, आपदा प्रबंधन, सिकलसेल अभियान आदि में लगाया जा रहा है।

नया निर्णय: शिक्षा विभाग ने चुनाव-निर्वाचन को छोड़कर सभी गैर-शिक्षकीय कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा, जल्द आदेश जारी होगा।

कारण: शिक्षक संगठनों का विरोध, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देश, बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत। जिला प्रशासन शिक्षा विभाग को सूचना दिए ड्यूटी लगा देता हैं।

शिक्षकों के जिम्मे ये काम भी…

बलरामपुर में रोजगार गारंटी योजना में {कवर्धा में खेतों की फोटो खींचने की ड्यूटी {रायपुर में पेड़ लगाकर फोटो खींचकर भेजने की ड्यूटी {कुत्ते की जानकारी, पालतू है या आवारा {ओबीसी सर्वेक्षण {राशन कार्ड बनाने में ड्यूटी {बस्तर में तेंदूपत्ता खरीदी में ड्यूटी

ओडीएफ योजना में शीट वाले शौचालय की गिनती {पशु गणना में गाय, भैंस, बकरी गिनने की ड्यूटी {धान खरीदी के दौरान मंडी में ड्यूटी {आयुष्मान कार्ड का फार्म भरने की ड्यूटी {किताबों की स्कैनिंग कर जानकारी भेजना {समस्या निवारण शिविर में उपस्थिति {महतारी वंदन योजना ड्यूटी {मतदाता जागरुकता अभियान {ग्राम सभा व अन्य सभा में ड्यूटी {आपदा प्रबंध समिति में ड्यूटी {सिकलसेल अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सर्वे आदि शामिल है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073850
Views Today : 390
Views Last 7 days : 1278
Views Last 30 days : 6140
Total views : 97702
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.