Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » One accused arrested in Jashpur for Rs 13 lakh robbery | जशपुर में 13 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार: झारखंड से पकड़ा गया बदमाश, ट्रक ड्राइवर की रेकी कर वारदात को दिया था अंजाम – Jashpur News
Breaking News

One accused arrested in Jashpur for Rs 13 lakh robbery | जशपुर में 13 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार: झारखंड से पकड़ा गया बदमाश, ट्रक ड्राइवर की रेकी कर वारदात को दिया था अंजाम – Jashpur News

By adminDecember 23, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b715b597 1392 4d58 8ce0 54fb25f640d0 1766490922513
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b715b597 1392 4d58 8ce0 54fb25f640d0 1766490922513

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ट्रक ड्राइवर से 13 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को झारखंड के गढ़वा जिले से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाछापर में नेशनल हाईवे-43 प

.

पुलिस के अनुसार, 2 दिसंबर 2025 को बिहार के रोहतास निवासी सुभाष देव कुमार (25) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वो पत्थलगांव के व्यापारी रमेश अग्रवाल के ट्रक क्रमांक CG-14-MT-6190 का ड्राइवर है। वो 30 नवंबर 2025 को पत्थलगांव से गुड़ लेकर रांची गया था।

वहां माल खाली करने के बाद उसने व्यापारी शिवम छापरिया की दुकान से 10 लाख रुपए और नीलेश मिश्रा की दुकान से 3 लाख रुपए कैश लिए थे। इसके बाद वह रांची के पंडरा से आलू लोड कर कुनकुरी–पत्थलगांव के लिए रवाना हुआ था।

बाथरूम करने नीचे उतरा, तो बदमाशों ने किया हमला

1 दिसंबर की रात रायडीह पेट्रोल पंप पर रुकने के बाद 2 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे चालक ट्रक लेकर आगे बढ़ा। सुबह लगभग 6 बजे बालाछापर स्थित पावर हाउस के पास नेशनल हाईवे पर उसने ट्रक खड़ा किया। जैसे ही ड्राइवर बाथरूम करने नीचे उतरा, पीछे से आए चार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने मारपीट करते हुए पैसों के बारे में पूछताछ की और उसे घसीटकर जंगल की ओर ले जाने लगे। इसी दौरान दो आरोपी ट्रक के केबिन में घुसे और सीट के नीचे रखे झोले से नकदी निकाल ली। इसके बाद ‘काम हो गया’ कहते हुए सभी आरोपी अल्टो कार में बैठकर फरार हो गए। घटना की सूचना चालक ने तुरंत अपने मालिक को दी। उसने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को पहचान सकता है।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से खुली परतें

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 309(6), 351(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर ड्राइवर के बयान के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच की। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

जांच के दौरान संदिग्ध अल्टो कार का सुराग मिला, जो झारखंड के गढ़वा जिले निवासी पवन कुमार पासवान के नाम पर पंजीकृत पाई गई। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर गढ़वा भेजी गई।

झारखंड से गिरफ्तारी, पहचान परेड में पुष्टि

पुलिस टीम ने ग्राम कदालिया, थाना डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड) में दबिश देकर पवन कुमार पासवान (28) को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि वह जरूरत से ज्यादा खर्च कर रहा था, जिससे संदेह और गहरा गया। आरोपी को जशपुर लाकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पहचान परेड कराई गई, जहां ट्रक चालक ने उसकी शिनाख्त कर ली।

जुर्म कबूला, 29 हजार रुपए बरामद

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य चार साथियों के साथ रांची में ही लूट की साजिश रची थी। उन्हें पहले से जानकारी थी कि ट्रक ड्राइवर के पास बड़ी रकम है। उसकी रेकी की जा चुकी थी। आरोपी ने बताया कि लूट के बाद उसे 1.50 लाख रुपए मिले थे, जिनमें से अधिकांश वह खर्च कर चुका है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 29 हजार रुपए बरामद किए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बाकी आरोपी चिह्नित, तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में शामिल बाकी फरार आरोपियों की पहचान कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, बालाछापर में ट्रक से 13 लाख रुपए की लूट के मामले में एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075287
Views Today : 43
Views Last 7 days : 2229
Views Last 30 days : 9888
Total views : 104310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.