![]()
पेण्ड्रा | विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल जिला जीपीएम के तत्वाधान में संस्कार सप्ताह के अवसर पर रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम फिजिकल कॉलेज खेल मैदान में आयोजित किया गया।
.
जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग में ओमप्रकाश प्रथम स्थान पर रहे, वहीं महिला वर्ग में अंशुमाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः मनोज और लवली को मिले। कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक सागर पटेल ने सभी युवाओं से नशा मुक्त भारत बनाने की प्रतिज्ञा दिलवाई। कार्यक्रम में फिटनेस कोच संजय कैवर्त और स्वाति पांडेय, कबड्डी कोच कौशल कश्यप अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष सरोज पवार आदि मौजूद रहे।
<
