Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » OLX पर कैमरा खरीदना पड़ा महंगा, रायपुर की महिला से 2 लाख रुपये की ठगी, बिहार से दो शातिर गिरफ्तार
Breaking News

OLX पर कैमरा खरीदना पड़ा महंगा, रायपुर की महिला से 2 लाख रुपये की ठगी, बिहार से दो शातिर गिरफ्तार

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13 04 2026
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपित धीरज कुमार महतो और सुबोध कुमार सिंह को रायपुर पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है। थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपितों को दबोचा।

पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो फरवरी 2026 को ओएलएक्स के माध्यम से कैमरा खरीदने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर विश्वास में लिया और अलग-अलग यूपीआई आईडी के जरिए कुल दो लाख रुपये ठग लिए। रकम मिलते ही आरोपितों ने मोबाइल बंद कर दिया।

पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की। मोबाइल नंबर, बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और फोन-पे ट्रांजेक्शन की गहन जांच से आरोपितों की पहचान हुई। इसके बाद विशेष टीम को बिहार रवाना किया गया, जहां समस्तीपुर में दबिश देकर स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित

धीरज कुमार महतो (38), निवासी यादव टोला, मुसापुर, थाना घटहो, जिला समस्तीपुर (बिहार)।

सुबोध कुमार सिंह (25), निवासी फतेहपुर वाला, थाना मुसरी घरारी, जिला समस्तीपुर (बिहार)।

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ओएलएक्स या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-फरोख्त करते समय सावधानी बरतें। अग्रिम भुगतान से पहले विक्रेता की सत्यता जांच लें और किसी अज्ञात व्यक्ति को यूपीआई या ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076471
Views Today : 330
Views Last 7 days : 3740
Views Last 30 days : 11545
Total views : 106545
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.