![]()
.
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एवं धान खरीदी का कार्य भी जारी रहेगा। सभी एसडीएम एवं तहसीलदार धान खरीदी का कार्य जिम्मेदारी से पूर्ण करें। जिले में 5 अति संवेदनशील तथा 46 संवेदनशील धान उपार्जन केन्द्र है। इन धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी रखें। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी अधिकारी कार्य करें।
उन्होंने कहा कि राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारियों का फील्ड में निरीक्षण करें, इससे कार्यों को गति मिलेगी। फसल कटाई, गिरदावरी, फसल क्षति मुआवजा एवं राजस्व के प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए अभियान चलाकर शिविर लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भू-बंटन की स्थिति में प्रगति दिखाई देना चाहिए। कलेक्टर यादव ने कहा कि हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी के संबंध में चर्चा की। बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं दवाइयां आवश्यक रूप से दिया जाना सुनिश्चित करें।
आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के साथ ही गैस कनेक्शन प्रदाय करने के लिए विशेष तौर पर कार्य करें। उन्होंने आदि कर्म योगी योजना अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आय, जाति, निवास तथा शासन के अन्य योजनाओं से अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी करने के लिए प्रशिक्षण, उच्च न्यायालय के प्रकरण, भू-अर्जन प्रकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आदि की समीक्षा की।
<
