Uncategorized

ओडिशा सीमा के हाईवे पर लूटपाट का प्रयास विफल, तलवारधारी लुटेरे को मार्शल आर्ट्स के जानकार ने धूल चटाई

ओडिशा सीमा के स्टेट हाईवे पर लूटपाट का प्रयास विफल हो गया, जब बरगढ़ से नुआपड़ा लौट रहे वकील अमिताभ बोस ने तलवारधारी बदमाशों को करारा सबक सिखाया।

घटना के अनुसार, वकील अमिताभ बोस बरगढ़ से नुआपड़ा जा रहे थे, तभी स्टेट हाईवे पर लूट की नीयत से तलवारधारी बदमाशों ने उनकी कार रोकने का प्रयास किया।

अमिताभ बोस मार्शल आर्ट्स के जानकार हैं। उन्होंने अपनी सूझबूझ और मार्शल आर्ट्स के दांव का इस्तेमाल करते हुए बदमाशों का मुकाबला किया।

उन्होंने चतुराई से बदमाशों को बातों में उलझाया और एक बदमाश को पटककर दबोच लिया। इस दौरान दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार बदमाश की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button