Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » OBC समाज ने की जातिगत जनगणना और आरक्षण की मांग:प्रधानमंत्री के नाम रायपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 21 अप्रैल को प्रदर्शन की तैयारी
Breaking News

OBC समाज ने की जातिगत जनगणना और आरक्षण की मांग:प्रधानमंत्री के नाम रायपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 21 अप्रैल को प्रदर्शन की तैयारी

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 14 at 83100 am 1776137377
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 14 at 83100 am 1776137377
छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज ने जातिगत जनगणना और आरक्षण को लेकर अपनी मांग तेज कर दी है। पदाधिकारियों ने साफ किया है कि, यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 21 अप्रैल को प्रदर्शन की तैयारी भी की जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कई अहम मुद्दों को उठाया है। इसमें जातिवार जनगणना कराने, 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने, यूजीसी में सह-आरक्षण, मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने, न्यायपालिका में ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने और क्रीमी लेयर और NFS व्यवस्था की समीक्षा जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं। 1 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण प्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस’ के तहत हर घर और परिवार की बुनियादी जानकारी जुटाई जाएगी। इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है। 16 से 30 अप्रैल के बीच लोग ऑनलाइन पोर्टल के जरिए खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसे सेल्फ-एन्यूमरेशन कहा गया है, जिसमें यूनिक आईडी जनरेट होगी। घर-घर जाकर जुटेगी 33 तरह की जानकारी इस चरण में मकान की स्थिति, उपयोग, निर्माण की गुणवत्ता, परिवारों की संख्या और पेयजल, शौचालय, बिजली, कुकिंग फ्यूल, इंटरनेट जैसी सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही परिवार के सदस्यों और वाहनों की जानकारी भी दर्ज होगी। हर घर होगा डिजिटल मैप पर दर्ज इस बार हर मकान की जियो-टैगिंग कर उसे डिजिटल मैप से जोड़ा जाएगा। इससे आपदा प्रबंधन, शहरी प्लानिंग, परिसीमन और मतदाता सूची सुधार जैसे कार्यों में मदद मिलेगी। जानकारी रहेगी पूरी तरह गोपनीय सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान जुटाई गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग केवल नीतिगत फैसलों के लिए किया जाएगा। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम जनगणना की मॉनिटरिंग के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अधिकृत कर्मचारियों को ही सही जानकारी दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076424
Views Today : 266
Views Last 7 days : 3676
Views Last 30 days : 11481
Total views : 106481
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.