Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NTPC compensation amount not received by the beneficiaries in Korba | कोरबा में हितग्राहियों को नहीं मिली NTPC क्षतिपूर्ति राशि: नाराज ग्रामीण एसडीएम ऑफिस पहुंचे, कहा- राजस्व विभाग पैसे देने में देरी कर रहा – Korba News
Breaking News

NTPC compensation amount not received by the beneficiaries in Korba | कोरबा में हितग्राहियों को नहीं मिली NTPC क्षतिपूर्ति राशि: नाराज ग्रामीण एसडीएम ऑफिस पहुंचे, कहा- राजस्व विभाग पैसे देने में देरी कर रहा – Korba News

By adminOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20d0aa15 39b7 4775 89db bcb39ae64f8c 1760680731300
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में एनटीपीसी की क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान में हो रही देरी से नाराज़ ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। राखड़ प्रभावित धनरास गांव के सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राजस्व विभाग के ख

.

ग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी प्रबंधन ने एक साल की क्षतिपूर्ति राशि दो महीने पहले ही राजस्व विभाग को दे दी थी, लेकिन यह राशि अब तक हितग्राहियों तक नहीं पहुंची है। पहले यह राशि सीधे ग्राम पंचायत के खाते में जमा की जाती थी, लेकिन इस बार यह विभाग के पास अटकी हुई है।

नाराज़ ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

नाराज़ ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

त्योहार से पहले राशि जारी करने की मांग

ग्रामीणों ने दीपावली से पहले राशि जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि त्योहार नजदीक है और मुआवज़ा न मिलने से गांव में आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है।

ग्रामीण शशि कुमार ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा हर साल क्षतिपूर्ति राशि दी जाती थी। इस बार भुगतान में देरी के कारण उन्हें आंदोलन करना पड़ा।

उन्होंने यह भी बताया कि पहले यह राशि सरपंच और पंच को दी जाती थी, जो इसे प्रभावित लोगों में बांटते थे। अब यह सीधे प्रभावितों के खाते में जाती है, लेकिन इस बार उन्हें राशि नहीं मिली है।

प्रदूषण का खामियाजा पहले ही भुगत रहे – ग्रामीण

एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा डंप की जाने वाली राखड़ से होने वाले प्रदूषण का खामियाजा वे भुगत रहे हैं और बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इसी प्रदूषण की क्षतिपूर्ति के रूप में यह राशि दी जाती है, लेकिन इस बार इसका भुगतान नहीं किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें 6 से 7 हजार रुपए तक की राशि मिलती है, जिसका उपयोग वे अपनी बीमारियों के इलाज में करते हैं।

एनटीपीसी द्वारा डंप की जाने वाली राखड़ से होने वाले प्रदूषण से परेशान है ग्रामीण।

एनटीपीसी द्वारा डंप की जाने वाली राखड़ से होने वाले प्रदूषण से परेशान है ग्रामीण।

पहले नकद देते थे, अब बैंक में मिलता है

कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि धनरास के लोगों को राखड़ का जो मुआवजा मिलता है, वह पहले नकद दिया जाता था। कुछ परेशानियों के कारण पूर्व अधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि बैंक विवरण लेकर राशि सीधे उनके खाते में डाली जाएगी, जो तहसील कार्यालय से ही भेजी जाएगी।

SDM बोले- एंट्री करने में समय लग रहा

एसडीएम ने बताया कि अब तक 1100 से अधिक लोगों के बैंक विवरण जमा हुए हैं और सिस्टम में एंट्री करने में समय लग रहा था। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन और तहसीलदार से बात की है और आश्वासन दिया है कि सभी विवरण लेकर दीपावली से पहले ग्रामीणों के खातों में राशि जमा कर दी जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों के घर ED की रेड

April 27, 2026

मल्हार में मिला 2000 साल पुराना 3 किलो का ताम्रपत्र:ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में उत्कीर्ण लेख, ज्ञान भारतम अभियान से हुई खोज

April 27, 2026

भिलाई में भाजपा की सूची स्थगित, कांग्रेस ने कसा तंज:कहा- गुटबाजी चरम पर, सूची में अपराधियों को बनाया पदाधिकारी, बीजेपी बोली-अपने गिरेबान में झांके

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068975
Views Today : 131
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4160
Total views : 89962
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.