Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NSUI leader said – we will make the Vice Chancellor walk around wearing underwear. | NSUI नेता बोले- कुलपति को चड्‌डी पहनाकर घूमाएंगे: बिलासपुर सेंट्रल-यूनिवर्सिटी के छात्र आंदोलन में कूदे MLA अटल, कहा- ढाई साल बाद सरकार बदलेगी तब बताएंगे – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

NSUI leader said – we will make the Vice Chancellor walk around wearing underwear. | NSUI नेता बोले- कुलपति को चड्‌डी पहनाकर घूमाएंगे: बिलासपुर सेंट्रल-यूनिवर्सिटी के छात्र आंदोलन में कूदे MLA अटल, कहा- ढाई साल बाद सरकार बदलेगी तब बताएंगे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 18, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251018030831 1760737200
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


NSUI और कांग्रेस ने 4 नवंबर को कुलपति के खिलाफ प्रदेश व्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र को निष्कासित किए जाने का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। शुक्रवार (17 अक्टूबर) को एनएसयूआई नेताओं ने कुलपति निवास के सामने धरना-प्रदर्शन कर जमकर हंगामा मचाया।

.

इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ढाई साल बाद सरकार बदलेगी न तब गुजरात से कब्र से निकालकर कुलपति को लेकर आएंगे। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि कुलपति को चड्‌डी पहनाकर घूमाएंगे।

इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, अब एनएसयूआई और कांग्रेस के बैनर तले यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ 4 नवंबर को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने एनएसयूआई नेताओं के साथ किया प्रदर्शन।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने एनएसयूआई नेताओं के साथ किया प्रदर्शन।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन का विरोध

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और एनएसयूआई ने कुलपति निवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग पूरी नहीं होने, उन्हें निष्कासित करने व भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बात नहीं सुनने पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यूनिवर्सिटी छात्रों की है। बाबा गुरु घासीदास के नाम पर यूनिवर्सिटी बनी है। यहां किसी की ज्यादती नहीं चलेगी। अब यहां के छात्र जाग रहे हैं।

विधायक ने कहा कि यूनिवर्सिटी के अधिकारी छात्रों की औकात की बात करने वाले होते कौन हैं। अगर छात्र सुदीप शास्त्री का निष्कासन यूनिवर्सिटी वापस नहीं लेगी तो प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन 4 नवंबर को यहां होगा। यहां हो रही भर्ती में गड़बड़ी की जानकारी ली जाएगी।

ढाई साल बाद भर्ती में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों को गुजरात के कब्र से निकालकर लाएंगे। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए हम सभी जेल गए हैं। लेकिन, छात्रों के साथ ज्यादती हुई तो यूनिवर्सिटी में आग भी लगा सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ने आंदोलनकारियों पर दर्ज कराया एफआईआर

इधर, विरोध-प्रदर्शन और हंगामे के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले की शिकायत कोनी थाने में की। पुलिस ने एनएसयूआई नेता, छात्र सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, एफआईआर में केवल नीरज पांडे, लक्की मिश्रा, सुदीप शास्त्री, सार्थक मिश्रा के खिलाफ नामजद और 30 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जबकि, बड़े नेताओं को नामजद नहीं किया गया है। जबकि, प्रदर्शन में विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ कांग्रेस नेता प्रमोद नायक, सुद्धांशु मिश्रा, लक्की मिश्रा, रंजीत सिंह, अर्पित केसरवानी, विकास सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

MLA अटल बोले- आंदोलन को दबाने के लिए एफआईआर

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यूनिवर्सिटी में जब से आलोक चक्रवाल कुलपति बनकर आए हैं, तब से प्रोफेसर्स, छात्र और स्टॉफ के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनकी विचारधारा से सहमत नहीं होने पर दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा है।

ऐसे ही एक छात्र को निष्कासित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की छवि को कुलपति आलोक चक्रवाल धूमिल कर रहे हैं। लोकतांत्रिक तरीके से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है। यहां केवल बाहरी लोगों की नियुक्ति की जा रही है। जबिक, स्थानीय लोगों की उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति ने यूनिवर्सिटी को अय्याशी का अड्‌डा, अवैध नियुक्ति और भ्रष्टाचार का अड्‌डा बना लिया है। एनएसयूआई और कांग्रेस ने कुलपति आलोक चक्रवाल के खिलाफ चार नवंबर को प्रदेश व्यापी आंदोलन कर मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के बाद दबाव बनाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

……………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस-पार्षद ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी…VIDEO:जुआ-खिलाने वाले पोस्ट पर हुआ विवाद,जर्नलिस्ट का आरोप-मुकेश चंद्राकर जैसा हाल करने की धमकी दी

कांग्रेस-पार्षद ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी।

कांग्रेस-पार्षद ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कांग्रेस पार्षद ने पत्रकार से गाली-गलौज करते हुए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रकार का आरोप है कि पार्षद ने उन्हें मुकेश चंद्राकर जैसी हत्या करने की धमकी दी है। मामला भोपालपटनम थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिंदा व्यक्ति को रिकॉर्ड में मृत दिखाकर आधार इनएक्टिव किया:सरकारी योजनाओं फायदा मिलना बंद हुआ, प्रशासन से एक्टिव करने की मांग

April 28, 2026

शिवसेना ने गौवंश को राज्य माता का दर्जा मांगा:सड़कों पर सुरक्षा नहीं, दुर्घटनाओं का शिकार हो रहीं गायें; पेयजल की मांग

April 28, 2026

कवर्धा में भारत माता चौक से हटा अतिक्रमण:सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने की कार्रवाई, स्थानीय लोग लम्बे समय से कर रहे थे मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069101
Views Today : 112
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 4164
Total views : 90096
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.