ये तस्वीर कलेक्टर कुंदन कुमार की है। (फाइल फोटो)
मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्ट्रेट के मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर जिला चिकित्सालय की इलाज व्यवस्था और सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में बेहतर इलाज और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
.
इस दौरान कलेक्टर ने मेडिकल वर्क में लापरवाही और उदासीनता बरतने, व्यवस्था दुरुस्त नहीं रखने और मरीजों के कॉल का जवाब नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एमके राय और हॉस्पिटल कंसल्टेंट सुरभि केशरवानी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि ग्रामीण और गरीब लोग बेहतर इलाज की उम्मीद में दूर-दूर से आते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मरीजों को पूरी संवेदनशीलता के साथ बेहतर इलाज मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

<
