Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » No new houses will be built under PM Awas Yojana in cities. | शहरों में पीएम आवास का नहीं बनेगा नया मकान: 49 हजार से ज्यादा अधूरे, छह दिन में पूरे नहीं हुए तो नहीं मिलेगा पैसा – Raipur News
Breaking News

No new houses will be built under PM Awas Yojana in cities. | शहरों में पीएम आवास का नहीं बनेगा नया मकान: 49 हजार से ज्यादा अधूरे, छह दिन में पूरे नहीं हुए तो नहीं मिलेगा पैसा – Raipur News

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origoriglgujuui 116821176851761259066 1766615680
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origoriglgujuui 116821176851761259066 1766615680

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) दिसंबर 2025 में बंद हो जाएगी। इसके बाद इस योजना के तहत कोई भी नया आवास स्वीकृत या निर्मित नहीं किया जाएगा। वहीं जितने भी आवास के काम चल रहे हैं उसे छह दिन के भीतर यानी 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करना होगा। इसके बाद अ

.

राज्य शासन ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को स्पष्ट कहा है कि अधूरे काम मिशन मोड में पूरा करें और कोई भी नया काम शुरू न करें। दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश की विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 2 लाख 49 हजार 166 आवास स्वीकृत किए गए थे।

इनमें से 2 लाख 11 हजार 69 आवास हितग्राहियों द्वारा स्वयं की भूमि पर बनाए जाने थे, जबकि 38 हजार 97 आवास किफायती आवासीय परियोजनाओं के तहत स्वीकृत हुए थे। योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 2 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं।

इनमें 1 लाख 74 हजार 967 आवास हितग्राहियों द्वारा बनाए गए हैं, जबकि किफायती आवासीय परियोजनाओं के तहत 21 हजार 600 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है।

15 हजार आवास के पूरे होने की संभावना टारगेट के मुताबिक वर्तमान में लगभग 49 हजार आवास का निर्माण शेष है। इनमें काम चल रहा है लेकिन अफसरों के मुताबिक निर्धारित समय सीमा के भीतर इनमें से 15 हजार आवास पूर्ण होने की संभावना है। जबकि शेष आवास अपूर्ण रह जाएंगे और अभी यह तय नहीं है कि इन अधूरे आवासों को पीएम आवास शहरी 2.0 में शामिल किया जाएगा या नहीं।

आगे क्या... पीएम आवास शहरी 2.0 शुरू होगा

प्रदेश के 189 नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का सर्वे शुरू हो गया है। पिछली बार की तुलना में इस योजना का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें तीन आय वर्ग के हितग्राहियों को शामिल किया गया है। तीन लाख (ईडब्ल्यूएस), छह लाख (एलआईजी) और नौ लाख रुपए सालाना आय (एमआईजी) वालों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

तीन चरणों में इसका सर्वे किया गया है। ऐसे हितग्राही, जिन्हें पहले चरण में आवास नहीं मिल पाया है और जो अभी तक आवास की सुविधा से वंचित हैं, उन्हें इसके तहत आवास देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें हितग्राहियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें लाभार्थी आधारित निर्माण, भागीदारी में किफायती आवास, किफायती किराया आवास तथा ब्याज सब्सिडी योजना शामिल हैं।

दिसंबर तक पूर्ण मकानों को मिलेगा पूरा भुगतान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जो मकान दिसंबर 2025 तक पूर्ण हो जाएंगे, उनके लिए पूरी राशि का भुगतान किया जाएगा। लेकिन गाइडलाइन के अनुसार अधूरे मकानों के लिए कोई राशि स्वीकृत नहीं की जाएगी। अधूरे रह जाने वाले मकानों को लेकर अभी दिशा-निर्देश तय नहीं हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में शामिल कर पूरा किया जा सकता है। -बसवराजू एस, सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075359
Views Today : 150
Views Last 7 days : 2336
Views Last 30 days : 9995
Total views : 104417
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.