टॉप न्यूज़

बंद कमरे से मिला भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट:कोरबा में बदबू फैलने पर ग्रामीणों ने खोला राज, पुलिस-स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा




कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव में एक बंद मकान से तेज दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने घर के अंदर देखा तो वहां भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, तरदा गांव का यह मकान कुछ दिन पहले किराए पर लिया गया था। पिछले कई दिनों से घर से लगातार दुर्गंध आ रही थी। गुरुवार को बदबू इतनी अधिक हो गई कि आसपास रहना मुश्किल हो गया। इसके बाद ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और घर खुलवाया। बदबू से परेशान ग्रामीणों ने खोला मकान घर के अंदर बड़ी संख्या में इंजेक्शन, सिरिंज, दवाओं की खाली शीशियां और अन्य मेडिकल वेस्ट थैलियों में भरा हुआ मिला। गंदगी और मेडिकल कचरा देखकर ग्रामीणों ने तत्काल उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने इसका विरोध भी जताया। मेडिकल वेस्ट के अस्थायी स्टोरेज की बात आई सामने प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के उठाव का ठेका बिलासपुर की एनवायरो केयर कंपनी को मिला हुआ है। कंपनी प्रतिदिन अस्पतालों से मेडिकल वेस्ट एकत्र कर उसे बिलासपुर के सेंदरी गांव स्थित मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में नष्ट करती है। कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तरदा गांव का यह मकान अस्थायी स्टोरेज के रूप में किराए पर लिया गया था। गाड़ी खराब होने या अन्य आपात स्थिति में मेडिकल वेस्ट को यहां रखकर अगले दिन बिलासपुर भेजने की व्यवस्था बनाई गई थी। हालांकि, उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण मेडिकल वेस्ट जमा होता गया और पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई। स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के निर्देश घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच के लिए टीम भेजी जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण विभाग ने भी मांगी जानकारी पर्यावरण अधिकारी प्रसन्न सोनकर ने बताया कि मेडिकल वेस्ट को किसी स्थान पर स्टोर करने के लिए पर्यावरण विभाग की अनुमति लेना अनिवार्य है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि संबंधित कंपनी ने इस स्थान पर मेडिकल वेस्ट रखने के लिए आवश्यक अनुमति ली थी या नहीं। फिलहाल पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button