Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Wife Chops Husbands Private Part Over Affair Suspicion
Breaking News

Bilaspur Wife Chops Husbands Private Part Over Affair Suspicion

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 1779682336
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में पत्नी ने हंसिए से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी ने दूसरी महिला से अफेयर के शक में हंसिए से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया

.

घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक चकरभाठा बस्ती में रहने वाला राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। उसका पत्नी द्रौपती बाई के साथ आए दिन विवाद होता था। पत्नी को पिछले लंबे समय से शक था कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार की भी दंपती के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान पत्नी से उसका झगड़ा हुआ, जिसके बाद खाना खाने के बाद वह सो गया।

घायल पति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में एडमिट किया गया है।

घायल पति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में एडमिट किया गया है।

देर रात विवाद के बाद किया हमला

देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने हंसिया निकाल ली और पति पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

चिल्लाते हुए खून से लथपथ बाहर निकला पति

इस घटना के बाद खून से लथपथ राजेश चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकला। उसकी हालत देखकर नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को घटना जानकारी दी। देखते ही देखते बाकी रिश्तेदारों की भी नींद खुल गई।

उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

अफेयर के शक में पत्नी ने पति पर जानलेवा हमला किया। (फाइल फोटो)

अफेयर के शक में पत्नी ने पति पर जानलेवा हमला किया। (फाइल फोटो)

परिजनों ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद रिश्तेदा घायल राजमिस्त्री और उसके कटे हुए अंग को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी पत्नी से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और दूसरी महिला से अफेयर के शक को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में चकरभाठा थाने के टीआई भावेश शेंडे ने बताया कि अफेयर के शक में पत्नी ने घटना को अंजाम दिया है। घायल का बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में इस्तेमाल हंसिया भी जब्त कर लिया गया है।

…………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट-पार्ट…8 टांके लगे: ननंद से विवाद के बाद भड़की, हसबैंड को जमकर पीटा, नशे में धुत था युवक

रायगढ़ में पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया। 8 टांके लगे हैं। (IA जनरेटेड फोटो)

रायगढ़ में पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया। 8 टांके लगे हैं। (IA जनरेटेड फोटो)

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी ने दांतों से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। प्राइवेट पार्ट पर काटने से पति दर्द से कराहता रहा। प्राइवेट पार्ट पर 8 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि नशे में धुत पति को पत्नी ने जमकर पीटा भी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वन विभाग के कार्यालय के पास स्थित कृष्ण कुंज देखरेख के अभाव में उजड़ा

May 25, 2026

सहकारी में 15 हजार व निजी में 2623 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध

May 25, 2026

रायपुर में रंजिश के चलते घर पर फेंका बम:आधी रात हुए हमले से इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071892
Views Today : 86
Views Last 7 days : 1977
Views Last 30 days : 4936
Total views : 94508
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.