मनेंद्रगढ़ जिले के ग्राम पंचायत ताराबहरा स्थित केवई नदी में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है।
.
केल्हारी थाना प्रभारी टिकेश्वर यादव ने बताया कि कुछ ग्रामीण नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें नदी में नवजात बच्चे का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। मामला केल्हारी थाना क्षेत्र का है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह और सरपंच को दी। जिला पंचायत सदस्य की सूचना के आधार पर केल्हारी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
<
