रायपुर कोर्ट परिसर में मंगलवार को एनडीपीएस का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी जेल से पेशी के लिए कोर्ट परिसर पहुंचा था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
.
फरार आरोपी का नाम आशीष राजावत बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी मूलता मध्य प्रदेश का निवासी है। आरोपी के फरार होने की पुष्टि सिविल लाइन निरीक्षक ने की है।

रायपुर कोर्ट परिसर से फरार हुआ एनडीपीएस का आरोपी।
25 नवंबर को पुलिस ने पकड़ा था
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर राजिम पुलिस ने आशीष राजावत और उसके तीन अन्य साथियों को गांजा तस्करी करते हुए 25 नवंबर को पकड़ा था। आशीष राजावत ने ओडिशा के खरियार रोड के प्रेम सतनामी उर्फ बेब्बे से गांजा खरीदकर लाने की बात स्वीकारी थी।
राजिम पुलिस ने न्यायालय में पेश कर न्यायधीश के निर्देश पर जेल दाखिल करवाया था। मंगलवार 9 दिसंबर को पेशी में उसे लाया गया था।
पहले भी फरार हो चुके है आरोपी
रायपुर कोर्ट परिसर से कैदी फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एनडीपीएस सहित धोखाधड़ी के आरोपी कोर्ट से फरार हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए है।
<
