Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NDPS Act Action: Dhamdha Accuseds Illegal Property Seized
Breaking News

NDPS Act Action: Dhamdha Accuseds Illegal Property Seized

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
679b6eea 623d 4f35 a690 9bcb2f5dd747 1777646266225
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



679b6eea 623d 4f35 a690 9bcb2f5dd747 1777646266225

गंजे की खरीद-फरोक करने वाला आरोपी गिरफ्तार संपत्ति फ़्रिज

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा तस्करी से अर्जित की गई लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य की 16.68 एकड़ कृषि भूमि को NDPS एक्ट के तहत फ्रीज कर दिया गया है।

.

इस मामले में धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी मनोज साहू (45) को आरोपी बनाया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से गांजा तस्करी में संलिप्त था। उसके खिलाफ वर्ष 2001 से 2020 तक NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं, जो उसकी लगातार सक्रियता को दर्शाते हैं।

गांजा बेच कर आरोपी ने 16.68 एकड़ जमीन खरीदी थी

जाँच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी मनोज साहू ने गांजा बिक्री से मिली अवैध आय का उपयोग कृषि भूमि खरीदने में किया। धमधा, राजपुर और परपोडी गांवों में फैली कुल 16.68 एकड़ जमीन इसी अवैध कमाई से खरीदी गई थी। राजस्व रिकॉर्ड और वित्तीय जांच के आधार पर इस संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

फ्रीज सपत्ति न कोई बेच सकता न कोई उपयोग कर पाएगा

NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPS कोर्ट, मुंबई ने इस जमीन को फ्रीज करने का आदेश दिया है। इस कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी अब इस संपत्ति को न तो बेच सकता है और न ही किसी अन्य प्रकार से इसका उपयोग कर सकता है। एएसपी बोले एएसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में केवल आरोपियों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त या फ्रीज करना भी एक महत्वपूर्ण रणनीति है।

ऐसी कार्रवाई से अपराधी की रीढ़ टूटती है

पुलिस के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों की आर्थिक रीढ़ टूटती है और वे दोबारा इस धंधे में लौटने से डरते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सक्ती में गौ तस्करी:बोलेरो से 7 गायों को कराया गया मुक्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

May 3, 2026

शहीद संजय गढ़पाले का पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचा:राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, जनवरी में शादी थी

May 3, 2026

ऑपरेशन तलाश…426 गुमशुदा लोगों को पुलिस ने खोजा:5 राज्यों में चला अभियान, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्गों को परिवार से मिलाया, खिले चेहरे

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069591
Views Today : 26
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 4103
Total views : 90634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.