Uncategorized

नवरात्र से पहले बिलासपुर की सड़कों का होगा मरम्मत, नगर निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

बिलासपुर नगर निगम ने वर्षा ऋतु के बाद खस्ताहाल हुई सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी तय कर दी है। निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया था कि वर्षा ऋतु जाने के बाद सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे और जहां आवश्यकता है, वहां डामरीकरण किया जाएगा।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान पंडालों में विराजित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्त उमड़ेंगे। ऐसे में गड्ढों से भरी सड़कें और उड़ती धूल भक्तों को परेशान कर सकती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नवरात्र से पहले शहर की सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूरा किया जाएगा।

वर्षा ऋतु के दौरान ही शहर की सड़कें उधड़ने लगी थीं और गड्ढे नजर आने लगे थे। वर्षा ऋतु के अंत तक शहर की लगभग सभी सड़कें खराब हो गईं, जिससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी आठ जोन को सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी जोन कमिश्नरों को साफ निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को एक महीने के भीतर बना लें। इस निर्देश के बाद आने वाले कुछ ही दिनों में सड़कों के मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी देखने को मिला है कि ज्यादातर सड़कों की स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं और सड़कों में पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। ऐसे में आवश्यकता के अनुसार सभी सड़कों में नई लाइट लगाने के निर्देश भी नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button