Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Narco test should be conducted on Dr. Raman Singh and JP Nadda | डॉ.रमन सिंह और जेपी नड्डा का नार्को टेस्ट करवाया जाए: जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, झीरम हमले के पीड़ितों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस – Raipur News
Breaking News

Narco test should be conducted on Dr. Raman Singh and JP Nadda | डॉ.रमन सिंह और जेपी नड्डा का नार्को टेस्ट करवाया जाए: जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, झीरम हमले के पीड़ितों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस – Raipur News

By adminDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 23 at 61536 pm 1 1766503178
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 23 at 61536 pm 1 1766503178

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के जीरम घाटी हमले को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जीरम हमले से प्रभावित नेताओं और परिजनों ने राजीव भवन में पत्रकारवार्ता कर नड्डा के बयान को आपत्तिजनक बताया और मामले की निष्पक्ष ज

.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, झीरम हमले में शहीद स्व. योगेंद्र शर्मा की पत्नी और पूर्व विधायक अनिता शर्मा, जीरम प्रभावित शिव सिंह ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला मौजूद रहे।

“नड्डा, रमन सिंह और मुकेश गुप्ता का हो नार्को टेस्ट”

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि जीरम घाटी हमले को लेकर जेपी नड्डा का बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि शहीदों का अपमान भी है। उन्होंने मांग की कि जेपी नड्डा, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और तत्कालीन डीजीपी मुकेश गुप्ता का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि झीरम हमले की सच्चाई सामने आ सके।

गैदू ने कहा कि कांग्रेस ने झीरम हमले में अपने नेताओं की पूरी एक पीढ़ी खो दी थी और उस वक्त राज्य में भाजपा की सरकार थी। उन्होंने सवाल उठाया कि 12 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद एनआईए आज तक इस हमले के दोषियों तक क्यों नहीं पहुंच पाई। एनआईए ने तत्कालीन मुख्यमंत्री से पूछताछ क्यों नहीं की, यह भी बड़ा सवाल है।

“हमारे जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं”

पूर्व विधायक अनिता शर्मा ने कहा कि झीरम हमले के पीड़ितों के जख्म अभी भरे भी नहीं हैं और ऐसे बयान देकर उन्हें फिर से आहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नड्डा एक केंद्रीय मंत्री हैं और उन्होंने संविधान की शपथ ली है। यदि उनके पास कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक बयानबाजी के बजाय जांच एजेंसियों को सौंपना चाहिए। उन्होंने मांग की कि नड्डा के बयान के आधार पर उनसे पूछताछ की जाए और जो भी दोषी हों, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

“परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई”

जीरम हमले से प्रभावित शिव सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को जानबूझकर पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर सुरक्षा हटाई गई और इसके बाद यह बड़ा हमला हुआ।

“झीरम की सच्चाई रोकने की साजिश”

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने झीरम हमले की सच्चाई सामने आने से रोकने के लिए हर स्तर पर साजिश की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद राज्य में एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने एनआईए को झीरम मामले की फाइल राज्य की एसआईटी को सौंपने नहीं दी।

शुक्ला ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद एनआईए सुप्रीम कोर्ट चली गई और करीब पांच साल की कानूनी लड़ाई के बाद दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए की अपील खारिज करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की एसआईटी को जांच का अधिकार दिया। हालांकि, तब तक राज्य में सरकार बदल चुकी थी। कांग्रेस ने मांग की कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गठित एसआईटी के जरिए झीरम घाटी हमले की साजिशों की दोबारा गहन जांच शुरू की जाए, ताकि सच सामने आ सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075287
Views Today : 43
Views Last 7 days : 2229
Views Last 30 days : 9888
Total views : 104310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.