Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Narco test should be conducted in the Jhiram massacre case. | झीरम हत्याकांड में करवाया जाए नार्को टेस्ट: कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने आयोग को भेजे दस्तावेज, कई बड़े नेताओं के नाम शामिल – Raipur News
Breaking News

Narco test should be conducted in the Jhiram massacre case. | झीरम हत्याकांड में करवाया जाए नार्को टेस्ट: कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने आयोग को भेजे दस्तावेज, कई बड़े नेताओं के नाम शामिल – Raipur News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 30 at 51852 pm 1767102186
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 30 at 51852 pm 1767102186

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने झीरम नरसंहार वृहद जांच आयोग के चेयरमैन सतीश कुमार अग्निहोत्री और सदस्य गुलाम मिन्हाजुद्दीन को लिखित आवेदन दिल्ली भेजा है। आवेदन के साथ साक्ष्य, दस्तावेज और सबूत भी संलग्न किए गए हैं।

.

विकास तिवारी ने आयोग से स्वयं सहित जेपी नड्डा, विष्णुदेव साय, डॉ. रमन सिंह, किरण देव, भूपेश बघेल, अमित जोगी, कवासी लखमा और ननकी राम कंवर के नार्को टेस्ट के लिए तत्काल समन जारी करने की मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि झीरम घाटी हत्याकांड का सच अब देश और छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आना चाहिए। इस घटना को 12 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी कई सवाल अनसुलझे हैं। शहीद नेताओं के परिजन भी सच्चाई जानना चाहते हैं।

क्या था झीरम घाटी हत्याकांड

साल 2013 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य में परिवर्तन यात्रा शुरू की थी।25 मई 2013 को सुकमा में रैली के बाद कांग्रेस नेताओं का काफिला जगदलपुर की ओर रवाना हुआ। काफिले में करीब 25 वाहन और 200 से अधिक नेता-कार्यकर्ता शामिल थे।

दोपहर करीब 3:40 बजे काफिला झीरम घाटी पहुंचा, जहां रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया और हमला हुआ। इस घटना में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शहीद हो गए। पूरी घटना को सुनियोजित बताया गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।

सुरक्षा चूक और जांच पर सवाल

हमले के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए तत्कालीन BJP सरकार पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए। वहीं BJP ने इसे नक्सली हमला करार दिया।

27 मई 2013 को मामले की जांच NIA को सौंपी गई। 2014 और 2015 में चार्जशीट दाखिल हुई, लेकिन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।

सुरक्षा चूक की जांच के लिए राज्य सरकार ने न्यायिक आयोग भी गठित किया, जिसकी रिपोर्ट आज तक सामने नहीं आई। बाद में नया आयोग बना, लेकिन हाईकोर्ट से जांच पर रोक लग गई।

CBI, SIT और अदालतों तक पहुंचा मामला

कांग्रेस नेताओं और वरिष्ठ वकीलों ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए।2016 में CBI जांच का नोटिफिकेशन जारी हुआ, जिसे केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया।2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद SIT गठित की गई, लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते जांच आगे नहीं बढ़ सकी।

मई 2020 में साजिश की जांच को लेकर नई FIR दर्ज हुई। मामला हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।नवंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने NIA की अपील खारिज कर दी, जिससे राज्य पुलिस को जांच का रास्ता साफ हुआ।

कांग्रेस का आरोप – सरकार बदलते ही जांच ठप

कांग्रेस का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समय राज्य में कांग्रेस सरकार थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद जांच की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।पार्टी का आरोप है कि झीरम हत्याकांड की सच्चाई अब भी दबाई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076570
Views Today : 471
Views Last 7 days : 3881
Views Last 30 days : 11686
Total views : 106686
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.