Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mr. Mint crypto currency scam: Mumbai police arrest company director Balwinder from Ambikapur | मिस्टर-मिंट क्रिप्टो करेंसी घोटाला,मुंबई पुलिस ने बलविंदर को किया गिरफ्तार: एक करोड़ निवेशकों से ठगी करने वाली कंपनी में डायरेक्टर है बलविंदर छाबड़ा, घर से पकड़ा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Mr. Mint crypto currency scam: Mumbai police arrest company director Balwinder from Ambikapur | मिस्टर-मिंट क्रिप्टो करेंसी घोटाला,मुंबई पुलिस ने बलविंदर को किया गिरफ्तार: एक करोड़ निवेशकों से ठगी करने वाली कंपनी में डायरेक्टर है बलविंदर छाबड़ा, घर से पकड़ा – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 07 at 1816469f423492 1759841251
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलविंदर सिंह को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिस्टर मिंट क्रिप्टो घोटाले ने देशभर के 1 करोड़ निवेशकों से 100 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर के बलविंदर सिंह उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया है। मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी का संचालन करने वाले डायरेक्टरों में बलविंदर सिंह का न

.

मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी घोटाले में मुंबई पुलिस और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मिस्टर मिंट के दो डायरेक्टरों प्रमोद साहू और राहुल भदोरिया को रायपुर के बेबीलोन होटल से जुलाई 2025 में गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई होटल में मिस्टर मिंट के एक एजेंट सेमिनार के दौरान की गई थी। इस घोटाले को देशद्रोह और मनी लॉन्ड्रिंग की श्रेणी में रखा गया है। मिस्टर मिंट के संचालकों ने निवेशकों से अरबों रुपये लिया और अवैध रूप से रुपये को डॉलर में कन्वर्ट कर विदेश भेजा।

सेलिब्रेटी कर रहे थे कंपनी का प्रचार

सेलिब्रेटी कर रहे थे कंपनी का प्रचार

फर्जी एक्सचेंज बनाए, सेलिब्रेटियों से कराया प्रचार मिस्टर मिंट ने अपने निवेशकों को लुभाने के लिए फर्जी क्रिप्टो करेंसी टोकन और कृत्रिम एक्सचेंज बनाए। कंपनी ने SEBI और RBI जैसी नियामक संस्थानों के नाम पर जाली दस्तावेज दिखाए और कंपनी के कारोबार को वैध बताते हुए भारी मुनाफे का लालच दिया। इस कंपनी में अरबों रुपये का निवेश बताया गया है।

मिस्टर मिंट ने अपनी ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए हरभजन सिंह और साइना नेहवाल को प्रचार के लिए इस्तेमाल किया। कंपनी ने आनंद फाइनल में विडमेट इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी रजिस्टर कराई और दावा किया कि उसे सेबी और RBI से लाइसेंस प्राप्त है। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम विंग मामले की जांच कर रही है।

संचालकों में शामिल था बलविंदर, मुंबई पुलिस ने उठाया कंपनी के डायरेक्टरों में रायपुर के संदीप गुप्ता, अंबिकापुर के बलजिंदर छाबड़ा के साथ इंदौर के राहुल भदोरिया और प्रमोद साहू का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस ने पहले प्रमोद साहू और राहुल भदोरिया को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस मिस्टर मिंट के अन्य दो डायरेक्टरों बलजिंदर छाबड़ा और संदीप गुप्ता की तलाश कर रही थी।

मंगलवार को अंबिकापुर पहुंची मुंबई पुलिस टीम ने सरगुजा पुलिस के सहयोग से बलविंदर सिंह छाबड़ा को घर से उठाया। पुलिस बलविंदर छाबड़ा को लेकर मुंबई रवाना हो गई है। बताया गया है कि मुंबई में कंपनी के खिलाफ कई मामले दर्ज कराए गए हैं।

सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बलविंदर सिंह छाबड़ा के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस सरगुजा पहुंची थी एवं पुलिस टीम ने बलविंदर सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस ने स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लिया है। महाराष्ट्र में आर्थिक अनियमितता के मामले में दर्ज FIR की संचालक कंपनी के डायरेक्टरों में बलविंदर छाबड़ा शामिल है। शेष जानकारी मुंबई पुलिस दे सकती है।

निवेशकों से शिकायत के लिए चलाया है अभियान मुंबई पुलिस ने देश भर के निवेशकों से अपील है कि यदि उन्होंने मिस्टर मिंट में निवेश किया है या इससे संबंधित जानकारी रखते हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर क्राइम सेल से संपर्क करें। छत्तीसगढ़ से कितनी राशि की ठगी की गई है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन

June 4, 2026

रायगढ़ में 22.63 लाख की धोखाधड़ी:पति को पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 3 लोगों ने ठगा, पति की शिकायत पर FIR दर्ज

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072838
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1365
Views Last 30 days : 5721
Total views : 96365
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.