![]()
युवती से की दोस्ती फिर प्यार फंसाया और शादी करने का दिया झांसा।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रतियोगी छात्रा के साथ युवक ने पहले दोस्ती की, जिसके बाद प्यार और फिर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती जब प्रेग्नेंट हो गई तो युवती का साथ छोड़ दिया और युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। परेशान युवती ने मामले की
.
दरअलस, मध्यप्रदेश की मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की 23 वर्षीय छात्रा 2024 में शहर आई थी। यहां वह नीट की तैयारी कर रही है। जिसके लिए कोचिंग करती है। वो तारबाहर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है।
युवक ने की दोस्ती फिर प्यार में फंसाया लोरमी निवासी मोहम्मद मुस्लिम खान प्राइवेट जॉब करता है। तारबाहर क्षेत्र में उसका आना-जाना था। इसी दौरान सितंबर 2024 में युवती से उसका परिचय हुआ। फिर दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। जिसके बाद मोहम्मद मुस्लिम खान ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। युवती के घर आकर उसने युवती से दुष्कर्म किया।
प्रेग्नेंट हुई तब छोड़ा साथ, शादी से किया इंकार इसके बाद से युवक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। वहीं, युवती भी उसके भरोसे में आकर सब कुछ लूटाती रही। जिसके बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई। उसने युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब युवक ने उससे बातचीत बंद कर दी। फिर शादी करने से इंकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
<
