Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MP Mahant described Chhattisgarh’s bravery on ‘Vande Mataram’ | सांसद महंत ने ‘वंदे मातरम्’ पर छत्तीसगढ़ का शौर्य बताया: कहा, कुछ लोग इतिहास को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर रहे हैं – Korba News
Breaking News

MP Mahant described Chhattisgarh’s bravery on ‘Vande Mataram’ | सांसद महंत ने ‘वंदे मातरम्’ पर छत्तीसगढ़ का शौर्य बताया: कहा, कुछ लोग इतिहास को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर रहे हैं – Korba News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23eec049 8bc3 4771 8429 297c3f554399 1765441665908
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



23eec049 8bc3 4771 8429 297c3f554399 1765441665908

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने संसद में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने इस गीत को मातृभूमि के प्रति सम्मान से जोड़ते हुए स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान पर प्रकाश डाला। सांसद महंत ने कहा कि कुछ लोग इत

.

अपने वक्तव्य की शुरुआत में सांसद महंत ने छत्तीसगढ़ की माटी से अपने जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने बताया, “मैं उस छत्तीसगढ़ की माटी से आती हूँ जहाँ के आदिवासियों ने ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ अंग्रेजों का सामना किया था और गोलियाँ भी खाईं।” उन्होंने जोर दिया कि यह उद्घोष आदिवासियों के लिए केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि की रक्षा के लिए मर मिटने की प्रेरणा था।

सांसद महंत ने ‘वंदे मातरम्’ की भावना को वर्तमान संदर्भों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि इस गीत को वास्तविक सम्मान देने का अर्थ देश की समस्याओं को दूर करना है। उनके अनुसार, धरती माँ का सम्मान तभी होगा जब देश को बेरोजगारी, महंगाई और प्रदूषण जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।

उन्होंने ‘सुजलाम सुफलाम’ जैसी पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रकृति की रक्षा पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि हमें अपनी नदियों, पहाड़ों, जंगलों और कृषि भूमि की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि धरती माँ अपने बच्चों में भेदभाव नहीं करती, इसलिए सच्ची देशभक्ति में सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान निहित है।

ज्योत्सना महंत ने बताया कि वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जहाँ उनके दादाजी और ससुर दोनों स्वतंत्रता सेनानी थे। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व को करीब से समझा है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा का भी ज़िक्र किया और कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही कहा कि इस चर्चा को महंगाई, बेरोजगारी और वायु प्रदूषण जैसे वास्तविक मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:भरोसा जीतकर कई बार बनाए संबंध, फिर शादी से किया इनकार, पीड़िता ने की शिकायत; आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत:4 लोग गंभीर रूप से घायल, अंबिकापुर रोड से लौटते समय हुआ हादसा

May 13, 2026

IPL में मुफ्त सुविधाएं क्यों दे रही है सरकार-कांग्रेस:सुशील आनंद शुक्ला बोले- बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही, बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 161
Views Last 7 days : 772
Views Last 30 days : 3491
Total views : 91463
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.